मिसाल: परोपकार मानव जीवन का उत्तम गुण, इसी बात पर शिक्षक ने गरीब छात्र को साइकिल की भेंट 

--Advertisement--

मिसाल: परोपकार मानव जीवन का उत्तम गुण, इसी बात पर शिक्षक ने गरीब छात्र को साइकिल की भेंट, सिद्धपरघाड़ के प्रवक्ता संतोष राज ने की एक नयी पहल।

ज्वाली – शिबू ठाकुर 

“परोपकार मानव जीवन का उत्तम गुण है ” इसी बात को चरितार्थ करते हुए आज जिला कांगडा की विधानसभा जवाली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिद्धपुर घाड में कार्यरत प्रवक्ता वाणिज्य संतोष राज ने अपनी नेक कमाई में से 11वीं कक्षा में पढ़ रही छात्रा, जैस्मिन को एक साइकिल उपहार स्वरूप दान कर परोपकार की इसी भावना को चरितार्थ किया और अपने शिक्षक परिवार मे एक नयी पहल कर दी है।

प्रवक्ता संतोष राज से बातचीत करने पर पता चला कि जैस्मिन सुपुत्री देशराज जो की इसी विद्यालय की 11वीं कक्षा की एक होनहार छात्रा है व पढ़ाई के साथ-साथ अन्य स्कूलों की गतिविधियों में भी बढ़ -चढकर हिस्सा लेती है । स्कूल से इस छात्र की घर की दूरी लगभग चार-पांच किलोमीटर है ।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए इसी स्कूल के प्रवक्ता संतोष राज ने इस बेटी को अपनी नेक कमाई से एक साइकिल उपहार देने का निर्णय लिया ताकि उसकी पढ़ाई में कोई बाधा ना रहे और वो उपहार रुपी साईकल आज स्कूली बच्ची को भेंट कर दी गयी है।

उनके इस कार्य के लिए स्कूल प्रशासन सहित सभी लोगो ने उनका आभार व्यक्त किया एवं प्रशंसा की। इस मौके पर जानकारी देते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिद्धपुर घाड के प्रिंसिपल सुभाष चंद्र ने वताया की उनके स्कूल मे कार्यरत प्रवक्ता वाणिज्य संतोष राज ने जैस्मिन सुपुत्री देशराज जो की इसी विद्यालय की 11वीं कक्षा की एक होनहार छात्रा है व पढ़ाई के साथ-साथ अन्य स्कूलों की गतिविधियों में भी बढ़ -चढकर हिस्सा लेती है।

स्कूल से इस छात्र की घर की दूरी लगभग चार-पांच किलोमीटर है। इसी बात को ध्यान में रखते प्रवक्ता संतोष राज ने इस बेटी को अपनी नेक कमाई से एक साइकिल उपहार देने का निर्णय लिया था ताकि उसकी पढ़ाई में कोई बाधा ना रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लॉटरी को लेकर जयराम ठाकुर का बड़ा बयान, बोले- आदत लगी तो बर्बाद हो जाएंगे परिवार

लॉटरी को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार...

शिरगुल महाराज के प्रसिद्ध कारीगर कृपालु का निधन, 98 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

शिरगुल महाराज के सुप्रसिद्ध कारीगर कृपालु का 98 वर्ष...