मिसाल: कड़ाके की ठंड में बेसहारा पशुओं का सहारा बने नगरोटा सुरियाँ के जयसूर्या

--Advertisement--

Image

पशुओं की मदद के लिए अपने आशियाने को ही बना डाला गौशाला।

नगरोटा सुरियाँ – व्युरो

प्रदेश सरकार भले ही बेसहारा पशुओं के सहारे के लिए कोई योजना लागू नहीं कर पाई ,कड़ाके की ठंड से कुछ पशु मर रहे है लेकिन एक ऐसा शख्स जिससे इन बेसहारा पशुओं का दर्द देखा न गया और बेजुबान पशुओं के लिए अपने आशियाने को ही गौशाला में तब्दील कर दिया।

जी हां हम बात कर रहे है उपमंडल ज्वाली के नगरोटा सूरियां की, यहां के निवासी जयसूर्या ने अपने पूरे मकान को बेसहारा पशुओं के लिए गौशाला बना कर इलाके में मिसाल कायम कर दी है।

जयसूर्या ने अपने मकान के तीन कमरे व एक हाल सहित बरामदे को बेसहारा पशुओं के लिए गौशाला में बदल दिया है। जयसूर्या करीब 26 बेसहारा पशुओं का सहारा बन कर सेवा कर रहे हैं।

जयसूर्या बताते हैं कि उन्होंने जब बेसहारा पशुओं को ठंड से मरते देखा तो उनसे ये व्यथा देखी न गई और उन्होंने अपने पूरे मकान को ही बेसहारा पशुओं का सहारा बना दिया।

उन्होंने बताया कि पिछले 25 सालों से गौ सेवा करते आ रहे हैं, लेकिन इस बार ठंड ज्यादा होने के कारण बेसहारा बेजुबान पशुओं के लिए अपने घर को आशियाना बना दिया।

उन्होंने बताया कि पशुओं के लिए चारे के लिए अपनी जेब से खर्च करके व्यवस्था रहे है। लेकिन अब सारी पूंजी गौसेवा में खर्च होने के कारण आप कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

“बड़ी खुशखबरी! कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, 2 साल की सेवा पूरी करने वाले क्लर्क और JOA IT होंगे रेगुलर

हिमाचल प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों सहित स्कूलों, कार्यालयों, कॉलेजों,...

भरमाड़-भगवाल, सुदरां उठाऊ पेयजल योजना की दो मोटरें और 100 मीटर तार ले उड़े चोर

ज्वाली - शिवू ठाकुर विधानसभा क्षेत्र ज्वाली में चोरियों...