नाबालिगा से दुष्कर्म, मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

उझी वैली में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को लेकर मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने लड़की की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है, वहीं लड़की का मैडीकल भी करवाया गया।

कुल्लू – आदित्य

जिला कुल्लू की उझी वैली में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को लेकर मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने लड़की की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है, वहीं लड़की का मैडीकल भी करवाया गया।

आरोपी के खिलाफ पुलिस ने भा.दं.सं. की धारा 376 और पोक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने प्रयास तेज कर दिए हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी उसे बहला-फुसला कर कैफे हट में ले गया, जहां पर उसने वारदात को अंजाम दिया। मामले में लड़की के बयान पर आरोपी आशीष निवासी सुजानपुर जिला हमीरपुर को नामजद किया गया है।

पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता की जब घर में तबीयत बिगड़ी तो परिजनों को पूरी बात पता चली। 18 जनवरी को हुई वारदात के बाद लड़की घर में रही और उसकी तबीयत ठीक नहीं थी।

परिजनों ने जब लड़की के उपचार की बात की तो लड़की सहमी सी गई और उपचार से कतराने लगी, जब उसकी तबीयत बिगड़ती गई तो उसने परिजनों को पूरी बात बताई।

लड़की को थाने ले जाकर परिजनों ने शिकायत दर्ज करवाई है। अब पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एस.एस.पी. गुरदेव शर्मा ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

“बड़ी खुशखबरी! कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, 2 साल की सेवा पूरी करने वाले क्लर्क और JOA IT होंगे रेगुलर

हिमाचल प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों सहित स्कूलों, कार्यालयों, कॉलेजों,...

भरमाड़-भगवाल, सुदरां उठाऊ पेयजल योजना की दो मोटरें और 100 मीटर तार ले उड़े चोर

ज्वाली - शिवू ठाकुर विधानसभा क्षेत्र ज्वाली में चोरियों...