मिनी सचिवालय पद्धर के लाइसेंस ब्रांच का रिकार्ड भस्म, अचानक उठी लपटों से अफरा-तफरी

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

उपमंडल पद्धर के मिनी सचिवालय में शनिवार को आग लगने से अफरा तफरी का माहौल बन गया। पधर के सुगम केंद्र में आग लगने से लाइसेंस ब्राच का रिकार्ड जल गया है। आग लगने का पता चलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। आग लगने का पता चलते ही मेले में आए व्यापारी भी आग बुझाने में डट गए।

एसडीएम पद्धर सुरजीत सिंह ने बताया कि स्थानीय प्रधान का फोन आया कि मिनी सेक्रेट्रिएट में आग लगी है, जिसके बाद वह तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में लग गए।

एसडीएम ने बताया कि सुगम सेंटर को खोलकर देखा तो धुंआ ही धुंआ था जब, अंदर गए तो लाइंसेंस ब्रांच के एक कोने में आग लगी थी। अंदर लाइसेंस ब्रांच की कुर्सी जल रही थी और ड्रॉर में आग लगी थी।

व्यापारियों और चौकीदार के साथ अग्निशमन यंत्र से आग को काबू करने का प्रयास किया। लाइसेंस ब्राच में रखे एक ड्रॉर का रिकॉर्ड कम्प्यूटर, प्रिंटर सहित अन्य सामान जल गया है ।

ब्रांच में रखे कम्प्यूटर की एक्सटेेशन वायर में शार्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा लगाया जा रहा है। आग से करीब पांच से छह लाख रुपए का नुकसान होने की आशंका है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...