मादक पदार्थ की तस्करी का भंडाफोड़, 98.012 किलो भुक्की बरामद

--Advertisement--

मादक पदार्थ की तस्करी का भंडाफोड़, 98.012 किलो भुक्की बरामद

सिरमौर – नरेश कुमार राधे                                                                  

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जनपद की पांवटा साहिब पुलिस ने नशे के काले कारोबार के खिलाफ एक शानदार सफलता अर्जित की है। रविवार थाना पांवटा साहिब में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की गुप्त सूचना प्राप्त हुई। इस पर कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी पांवटा साहिब की अगुवाई में एक टीम का गठन किया गया।

कार्रवाई के दौरान भूपपुर में वाहन (HP85-5786) की तलाशी ली गई, चालक ने पुलिस को पूछताछ के दौरान अपना नाम जाकिर हुसैन पुत्र बदरुद्दीन, निवासी वार्ड नंबर 02, भूपपुर तहसील पांवटा साहिब, उम्र 56 वर्ष बताया।

वाहन की तलाशी के दौरान पिछली सीट पर 05 बोरियां मिलीं। जांच में पाया गया कि बोरियों में भुक्की (चूरा-पोस्त) की खेप भरी गई है, जिसका कुल वजन 98.012 किलोग्राम पाया गया।

डीएसपी अदिति सिंह के बोल

पांवटा साहिब की डीएसपी अदिति सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि पांवटा साहिब थाना में एनडीपीएस (NDPS) की धारा 15, 29-61-85 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इतने बड़े स्तर पर नशे की खेप को कहा से लाया जा रहा था इसे कहा बेचने की मंशा थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हत्या या हादसा? गहरी खाई में मिला 2 दिनों से लापता महिला का शव, इलाके में फैली सनसनी

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के रामपुर बुशहर उपमंडल के कुन्नी...

कांगड़ा में टला बड़ा हादसा, पेड़ से टकराई पुलिस की गाड़ी; मची अफरा-तफरी

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में देहरा से...

महज 5 दिन ही टिकी दुल्हन, सात फेरे लेकर लुट गया हमीरपुर का दूल्हा

हमीरपुर - हिमखबर डेस्कजिला ग्राम पंचायत ब्राह्लड़ी के तहत...

सरकारी कार्यक्रम में जमीन पर बैठे विधायक डॉ. जनक राज, अधिकारियों को दी ये चेतावनी

हिमखबर डेस्क सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में पहुंचते ही...