मातम में बदलीं दिवाली की खुशियां, बेटे के साथ बाइक पर जा रहे पिता को मिली दर्दनाक मौत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी में दिवाली से पहले एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। धनतेरस के अगले दिन एक बेकाबू टिप्पर ने बाइक पर चल रहे पिता और बेटे को टक्कर मार दी, जिससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा बुधवार सुबह करीब 8 बजे अधे दी हट्टी के पास हुआ।

मृतक की पहचान 64 वर्षीय मनोहर लाल के रूप में हुई, जो वार्ड नंबर-6 के पंच थे। मनोहर अपने बेटे के साथ बाइक पर नादौन की तरफ जा रहे थे कि तभी पीछे चल रहे टिप्पर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में मनोहर की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा संजू गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने बताया कि टिप्पर चालक को ट्रेस कर लिया गया है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, हादसे के बाद जब स्थानीय प्रशासन का कोई नुमाइंदा साढ़े 3 घंटे तक मौके पर नहीं पहुंचा तो गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दी, जिससे दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं।

इस दौरान लोगों ने पुलिस को सड़क पर पड़े शव को उठाने नहीं दिया और प्रशासन की ओर से टिप्पर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि नैशनल हाईवे के काम के चलते सड़कें खराब हो गई हैं, जिससे बार-बार हादसे हो रहे हैं।

लोगों ने चेतावनी दी कि अगर समय पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो वे चक्का जाम करने से पीछे नहीं हटेंगे।लोगों द्वारा सड़क को जाम करने की सूचना के बाद स्थानीय विधायक संजय रतन, एसडीएम ज्वालामुखी और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

इस दौरान विधायक संजय रतन ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद देने का आश्वाशन दिया, साथ ही प्रशासन को आर्थिक सहायता देने की बात भी इस बीच उन्होंने कही। इस बीच विधायक ने पुलिस प्रशासन को भी टिप्पर चालक के खिलाफ सख्त कारवाई करने के आदेश दिए। इस दौरान स्थानीय विधायक द्वारा मिले आश्वासन के बाद हो लोगों ने सड़क को खोला।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मैं भ्रष्ट नहीं, मुझे घर से घसीट कर जेल में डाला गया, पर अंत में अन्याय की हार हुई: केजरीवाल

दिल्ली  - नवीन चौहान  आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक...

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल, सिसोदिया सहित 23 बरी, फैसले के बाद रो पड़े आप संयोजक

दिल्ली  - नवीन चौहान  दिल्ली के जिस बहुचर्चित शराब घोटाले के...

महिला अधिकारी ओशिन शर्मा के प्रमोशनल वीडियो की जांच शुरू, सोशल मीडिया से हटाई पोस्ट

हिमखबर डेस्क राजधानी शिमला में तैनात एक महिला प्रशासनिक अधिकारी...

हिमाचल के इस जिले में बदल गई होली के अवकाश की तारीख, डीसी ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के कई उपमंडलों...