महिला सशक्तिकरण मेरी प्रतिबद्धता, क्षेत्र की महिला को आत्मनिर्भर बनाना ही मेरा लक्ष्य: मलेन्द्र राजन

--Advertisement--

इंदौरा, 25 नवंबर – हिमखबर डेस्क

इंदौरा के विधायक मलेन्द्र राजन ने आज विकास खंड में चल रहे विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक की, जिसमें बीडीओ सुदर्शन सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्षा सुनीता कटोच, विभागीय अधिकारी तथा विभिन्न महिला मंडलों व स्वयं सहायता समूहों की प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान विधायक मलेन्द्र राजन ने कहा कि इंदौरा उत्सव क्षेत्र की महिलाओं की प्रतिभा को उजागर करने का सशक्त मंच बनेगा। इस उत्सव में महिलाएं अपनी कला, कौशल और उत्पादों की प्रदर्शनी लगा सकेंगी, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने और अपनी पहचान स्थापित करने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि महिला मंडल और स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाए गए स्थानीय उत्पाद उत्सव में बड़े पैमाने पर प्रदर्शित और बेचे जा सकेंगे, जिससे महिलाओं की आजीविका को नई दिशा मिलेगी। विधायक ने कहा कि मेरा लक्ष्य इंदौरा को एक आधुनिक विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित करना है, जिसमें महिलाओं का योगदान सबसे महत्वपूर्ण है।

उन्होंने यह भी बताया कि इंदौरा क्षेत्र में बांस की प्रचुरता है, जिसका उपयोग कर महिलाएँ और स्थानीय कारीगर नवीन उत्पाद तैयार कर क्षेत्र को नई पहचान दे सकते हैं। विधायक मलेन्द्र राजन ने जानकारी दी कि सरकार को दमतल के पास एक बड़े पार्क के निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है, जहाँ स्थानीय संस्कृति, उत्पाद और हस्तशिल्प को प्रदर्शित किया जाएगा। इससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा स्थानीय महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की अधिक बिक्री सुनिश्चित हो सकेगी।

विधायक ने क्षेत्र की महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों को 1.60 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। उन्होंने कहा कि यह राशि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें नए अवसर प्रदान करने की दिशा में एक सार्थक कदम है।

बैठक में विधायक ने सभी विभागीय अधिकारियों से विकास कार्यों को गति और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...