महिलाएं भी ट्रैक्टर का स्टीयरिंग थाम अवैध खनन में जुटीं

--Advertisement--

Image

ऊना- अमित शर्मा

बेशक खनन पर जुलाई 2021 में बरसात के चलते प्रदेश सरकार की तरफ से पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया था। उसके बाद जिले में किसी भी तरह के खनन पर रोक लगी है। इसके बावजूद अवैध खनन का सिलसिला जारी है और अब तो खनन करने के लिए अन्य राज्य की महिलाएं भी उतर गई हैं जिससे पुलिस व माइनिंग विभाग भी सकते में है क्योंकि इससे पहले शायद ही इस तरह से अवैध खनन करने का मामला सामने हो।

हैरत का विषय है कि बंगाणा उपमंडल के तहत डुमखर पुलिस थाना के साथ सटी लुणखर खड्ड से दो अन्य राज्य की महिलाएं ट्रैक्टर-ट्राल में रेत को भरकर ऊना-बंगाणा मुख्य मार्ग पर जा रही हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्यों खनन करके रेत भरकर ट्रैक्टर-ट्राली में ले जा रही इन महिलाओं पर पुलिस की नजर नहीं पड़ी। क्या पुलिस ने लुणखर खड्ड को खनन माफिया के हवाले कर दिया है।

विडंबना है कि पुलिस थाना प्रभारी समेत अन्य कर्मी भी इस मामले से अनजान बने हुए हैं। हालांकि लुणखर खड्ड अवैध खनन को लेकर पिछले करीब तीन दशक से चर्चा में रही है। इस खड्ड का सीना छननी करके पता नहीं कितनी रेत-बजरी माफिया यहां से लेकर चांदी कूट चुका है।

खनन विभाग, प्रदेश सरकार व बाद में एनजीटी के आदेशों के बाद खड्डों में वैध व अवैध खनन माफिया पर पूर्णरूप से प्रतिबंध लगाया गया है। बावजूद इसके बंगाणा की खड्ड में अवैध खनन का सिलसिला लगातार जारी है। पहले इस खड्ड में माफिया दिनरात खनन करने में लगा रहता था, लेकिन अब माफिया की तरफ से इस कार्य के लिए प्रवासी महिलाओं व मजदूरों को उतारा गया है।

ऐसी भी जानकारी मिली है कि बंगाणा कस्बे के आसपास क्षेत्र में काफी संख्या में प्रवासी लोग रहते हैं। इसलिए खड्ड से अवैध खनन करके रेत को ट्रैक्टर-ट्राली में भरकर कुछ प्रवासी महिलाओं को इस काम के लिए तैयार किया गया है।

खड्ड में प्रवासी मजूदर रेत भरते हैं और उसके बाद महिलाएं रेत से भरे ट्रैक्टर लेकर मुख्य मार्ग तक आती हैं। उससे कुछ दूरी पर ही पहले से ही तैयार खड़े ट्रैक्टर चालक इन लोगों को इनकी तयशुदा मजदूरी देकर चले जाते हैं। यही कारण है कि डुमखर की लुणखर खड्ड से प्रवासी महिलाएं रेत भरकर ले जा रही हैं और पुलिस विभाग आराम फरमा रहा है।

प्रेम पाल शर्मा, थाना प्रभारी बंगाणा के बोल 

प्रवासी महिलाओं की ओर से खड्ड से अवैध खनन करके रेत भरकर ले जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। यदि इस तरह का कोई मामला होगा तो जरूर कार्रवाई की जाएगी।

क्या कहते है जिला खनन अधिकारी नीरज कांत

सरकार की तरफ से खड्डों में खनन पर पूर्णरूप से रोक लगाई गई है। बंगाणा क्षेत्र में विभागीय टीम औचक निरीक्षण के लिए दबिश देगी। यदि कोई खनन करते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...