महाविद्यालय शाहपुर के इको क्लब की पहल – परिसर और आसपास के इलाकों से इकठ्ठा की प्लास्टिक बोतलें

--Advertisement--

शाहपुर – कोहली

राजकीय महाविद्यालय शाहपुर के इको क्लब ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। शुक्रवार इको क्लब की अध्यक्ष प्रोफेसर भवना और प्रोफेसर शिल्पा के मार्गदर्शन में छात्रों ने कॉलेज परिसर और आसपास के इलाकों से सैकड़ों प्लास्टिक बोतलें इकट्ठा कीं।

उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य प्लास्टिक कचरे के खतरों के बारे में जागरूकता फैलाना, रिसाइकलिंग और कचरा प्रबंधन की प्रैक्टिस को बढ़ावा देना, समुदाय को पर्यावरण संरक्षण में शामिल करना है। उन्होंने बताया कि छात्रों की यह पहल पर्यावरण संरक्षण में सामूहिक प्रयास की शक्ति को दर्शाती है। यह अभियान हमारे कॉलेज और समुदाय को प्लास्टिक-मुक्त बनाने की दिशा में पहला कदम है।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य विश्वजीत सिंह ने कहा कि इको क्लब द्वारा पर्यावरण संरक्षण के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की उन्होंने कहा कि छात्रों और शिक्षकों ने जिस तरह प्लास्टिक कचरे के प्रति जागरूकता फैलाई है, वह प्रेरणादायक है।

उन्होंने बताया कि इस अभियान से न केवल महाविद्यालय बल्कि पूरे समुदाय में सकारात्मक संदेश गया है। मैं आशा करता हूँ कि यह पहल निरंतर जारी रहेगी और हम सब मिलकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।”

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...