मर्चेंट नेवी में नौकरी के नाम पर ठगी, धर्मपुर के युवक को बनाया शिकार, थमाया फर्जी वीजा

--Advertisement--

हिमखबर – व्यूरो रिपोर्ट

पुलिस थाना धर्मपुर के अंतर्गत मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज हुआ है। सुशील कुमार निवासी धर्मपुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि इसका बेटा मर्चेंट नेवी में नौकरी पाने के लिए एक कंपनी से संपर्क करने पर अशोक नामक व्यक्ति के संपर्क में आया था, जो पहले से ही मर्चेंट नेवी में नौकरी करता है।

उसने इसके बेटे को विश्वास दिलाया कि वह कंपनी के माध्यम से मेसर्स अर्थ ओशन शिपिंग प्राइवेट लिमिटेड में उसे नौकरी दिला देगा, जिसके लिए इसके बेटे का सीडीसी और पासपोर्ट कूरियर के माध्यम से मेसर्स नॉर्थ लेक नेविगेशन मरीन सर्विस प्राइवेट लिमिटेड ठाणे मुंबई को देने के लिए कहा गया था।

बीते पहली जुलाई 2024 को इसके बेटे का वीजा जो केवल 96 घंटे के लिए था जारी किया गया और कंपनी शेल्टर मरीन सर्विस एफजेडसी शारजाह यूएई के अनुबंध की एक प्रति व एक और वीजा भी जारी किया गया था जो बाद में फर्जी निकला।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उपरोक्त कागजात प्राप्त होने पर इसका बेटा नौ जुलाई, 2024 को दुबई चला गया, जहां पहुंचने पर शेल्टर मरीन सर्विस के किसी भी प्रतिनिधि द्वारा इसके बेटे से संपर्क नहीं किया गया, जिस पर इसने सौरभ त्रिपाठी और बी अशोक से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने इसके फोन उठाना बंद कर दिया।

उन्होंने पुलिस को बताया कि उपरोक्त व्यक्तियों ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। एएसपी सोलन राजकुमार चंदेल ने बताया कि मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...