ममूह गुरुचाल पंचायत में अवैध शराब, अन्य नशीले पदार्थों के बिकने से परेशान गांववासी

--Advertisement--

Image

प्रशासन व पंचायत से अवैध शराब व अन्य नशीले पदार्थों को बेचने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने की की मांग, गांववासी व गांव की सभी महिला मंडलों ने पंचायत प्रधान से की शिकायत, पंचायत प्रधान ने प्रशासन व पुलिस की मदद से जल्द कार्यवाही करने का दिया आश्वासन।

नूरपुर-देवांश राजपूत

नूरपुर की ममूह गुरुचाल पंचायत में जगह जगह दुकानों व गलियों मे अवैध शराब व नशीले पदार्थों से बिकने से गांव की सभी महिला मंडलों व गांव वासियों ने पंचायत प्रधान को शिकायत की और कहा कि इन अवैध शराब व नशीले पदार्थों को बेचने के चलते आए दिन लड़ाई झगडे हो रहे है।गांव मे स्कूली बच्चों व महिलाओं का घर से बाहर निकलना मुश्किल होता जा रहा है।

महिला मंडल सनोह प्रधान अनसूइया देवी कटोच ने कहा कि आज सभी गांव की महिलाएं गुरचाल ममूह पंचायत घर में जगह जगह दुकानों या घरों में जो शराब बेची जा रही है उसके विरोध में इकट्ठी हुई । हमारी सरकार व प्रशासन से अपील है कि इसपर रोक लगाई जाए और जो सरकार द्वारा शराब के ठेके मंजूर किए गए हैं वहीं बेची जाए । गांव के गली मुहल्लो में जो चोरी छुपे व शरेआम शराब बिक रही है उससे समाज में गलत असर पड़ रहा है।

महिला मंडल प्रधान नियाड मीना देवी ने कहा कि हमारी पंचायत में जो गली ,मुहल्लो मे शराब बिक रही है वह बन्द होनी चाहिए।इससे हमारे बच्चों , युवाओं पर गल्त असर पड़ रहा है।हमारा सरकार से अनुरोध है कि इन गैर कानूनी तरीके से शराब बेचने वालो पर सख्त कार्रवाई की जाए और जो सरकार द्वारा निर्धारित जगह है वहीं बेची जाए।

ममूह गुरुचाल पंचायत प्रधान खुशवंत सिंह ने कहा कि पिछले काफी समय से हमारी पंचायत की महिलाएं व गांववासी जगह जगह अवैध शराब बेचे जाने को लेकर शिकायत कर रहे हैं और आज पंचायत की सभी महिला मंडल व गांव वासी हमारे पास लिखित शिकायत लेकर आई हैं।

वैसे सभी मुझे पिछले काफी दिनों से इस बात को कहते आ रहे है कि इन अवैध शराब बेचने वालो के कारण हमारे बच्चों, युवाओं पर गल्त असर पड़ रहा है और हमें इस बात की चिंता है कि कहीं हमारे बच्चे कहीं गल्त रास्तों पर न चले जाएं ।इस बात को लेकर हमने सभी गांववासियों को आश्वासन दिया है कि इन अवैध शराब बेचने वालों पर जल्द कार्यवाही की जायेगी।

हमने इस समस्या को लेकर पुलिस से भी बात की है और पुलिस ने भी हमें आश्वासन दिया है कि अगर आप ओर आपका गांव साथ देगा तो हम जल्द ही इन अवैध शराब बेचने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करेंगे।हम प्रशासन से भी आग्रह करेंगे कि इन अवैध शराब बेचने वालों पर नुकेल कसी जाए और जो सरकार द्वारा ठेके निर्धारित किए गए हैं वहीं बेची जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...