ममता शर्मसार: नाबालिगा ने दिया बच्चे को जन्म और फिर शौचालय के डिब्बे में फेंक दिया

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में क्षेत्रीय अस्‍पताल के शौचालय में नवजात बच्‍चा मृत मिला है। शव को शौचालय में इस्तेमाल होने वाली कैनी में डाला गया है। बच्चा देखने में एक रात का ही लग रहा है।

सुबह जब सफाई कर्मी शौचालय की सफाई के लिए आई तो उन्होंने कैनी में बच्चे के शव को देखा। उन्‍होंने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी और शौचालय को बंद कर दिया गया। बताया जा रहा है कि देर रात को कुछ लोग लैब के बाहर खड़े थे। वहीं शौचालय के दरवाजे के बाहर खून के धब्बे भी दिख रहे हैं।

इस घटना के बाद पुलिस टीम तुरंत अस्‍पताल में पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने अस्‍पताल स्‍टाफ सहित यहां दाखिल मरीजों के तीमारदारों से भी पूछताछ की है।

पुलिस का मानना है कि सीसीटीवी फुटेज के माध्‍यम से पूरे घटनाक्रम का पटाक्षेप हो जाएगा। अस्पताल में रविवार रात को हुई डिलीवरी का रिकार्ड मांगा गया है। साथ ही गैलरी के लगे सीसीटीवी कैमरा का रिकार्ड भी देखा जा रहा है।  उधर, एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

उधर, इस घटना के बाद मंडी अस्पताल में हड़कंप मच गया है। इस घटना की अस्‍पताल सहित शहर में चर्चा हाे रही है कि कितनी निर्दयता से किसी ने यह सब किया है। वहीं बताया जा रहा कि रविवार रात को दो महिलाएं एक नाबालिगा के साथ कोई टेस्ट करवाने के लिए लैब में आई थीं। इनका रिकार्ड भी लैब में दर्ज है।

हालांकि यहीं महिलाएं बच्चे को छोड़ कर गई हैं या नहीं, पर बच्चे को जन्म दिया गया, इसकी पुलिस अभी पुष्टि नहीं कर रही है। लैब के रास्ते में शौचालयों से लेकर बाहर तक खून के धब्बे भी मिले हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...