मनोहरा गांव सिंवली नाला में तलाशी के दौरान व्यक्ति से 154 ग्राम चरस बरामद

--Advertisement--

Image

नूरपुर- देवांश राजपूत

नारकोटिक्स सैल जिला कांगड़ा की टीम ने नूरपुर के अंतर्गत मनोहरा गांव सिंवली नाला पुल के पास नाका लगाया हुआ था।नाके के दौरान एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर उक्त व्यक्ति से चरस बरामद की गई।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी नूरपुर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि नाके के दौरान तलाशी लेने पर अजय कुमार सुपुत्र स्वर्गीय बोधराज गांव व डाकघर सेंचुई तहसील भरमौर जिला चंबा उम्र 26 वर्ष से 154 ग्राम चरस बरामद की गई।

पुलिस द्वारा उपरोक्त व्यक्ति को हिरासत में लेकर पुलिस थाना नूरपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली में मंडी जिला के 399 युवा अभ्यर्थी हुए शामिल

हिमखबर डेस्क  सेना भर्ती कार्यालय मंडी की वर्ष 2025-26 की...

भाजपा की विरासत से बिगड़ी प्रदेश की आर्थिक हालत, झूठ फैला रहे जयराम: विनय कुमार

हिमखबर डेस्क  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री...