मणिमहेश यात्रा पर बड़ा फैसला: बिना पंजीकरण नहीं कर सकेंगे दर्शन

--Advertisement--

श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य, लाहडू और कलसुंई में स्थापित किए जाएंगे पंजीकरण निरीक्षण केंद्र, बिना पंजीकरण के श्री मणिमहेश यात्रा नहीं कर पाएंगे श्रद्धालु: उपायुक्त

चम्बा  –  भूषण गुरुंग 
उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने कहा कि श्री मणिमहेश यात्रा-2026 पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण करवाना अपरिहार्य रहेगा। इस वर्ष कोई भी श्रद्धालु बिना पंजीकरण के यात्रा नहीं कर सकेगा।
उपायुक्त आज श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान अपनाई जाने वाली पंजीकरण प्रक्रिया को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण एवं स्लॉट बुकिंग की सुविधा 1 अगस्त, 2026 से आधिकारिक वेबसाइट www.manimaheshyatra.hp.gov.in पर उपलब्ध रहेगी। इसके लिए 50 रुपये का पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि यात्रा पर आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की समस्त जानकारी पंजीकरण के दौरान जारी की जाने वाली पंजीकरण पर्ची तथा उस पर अंकित क्यूआर कोड में उपलब्ध रहेगी, जिससे निरीक्षण के समय सत्यापन में आसानी होगी।
उपायुक्त ने कहा कि पंजीकरण के उपरांत जारी की जाने वाली पर्ची पर श्रद्धालु का आवश्यक विवरण, आपातकालीन सहायता नंबर तथा यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों एवं दिशा-निर्देशों का स्पष्ट उल्लेख सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिला के लाहडू और कलसुंई में पंजीकरण निरीक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जहां प्रत्येक श्रद्धालु के पंजीकरण का सत्यापन अनिवार्य होगा।
उन्होंने कहा कि बिना पंजीकरण के श्री मणिमहेश यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ठहरने सहित किसी भी प्रकार की व्यवस्था उपलब्ध नहीं करवाई जाएगी।
उपायुक्त ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि निरीक्षण केंद्रों पर यातायात एवं भीड़ प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
ऑनलाइन पंजीकरण के डेमोंस्ट्रेशन के पश्चात उपायुक्त ने अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया का व्यापक प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से किया जाए, ताकि पंजीकरण के दौरान किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
उपायुक्त ने गत वर्ष की श्री मणिमहेश यात्रा के अनुभवों को ध्यान में रखते हुए सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि यात्रा से संबंधित सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण कर ली जाएं ताकि किसी भी परिस्थिति में श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।
इससे पूर्व अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर विकास शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से श्री मणिमहेश यात्रा-2026 के सफल आयोजन को लेकर की जा रही विभिन्न तैयारियों की जानकारी उपायुक्त को दी।
बैठक में नेट जैन कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक गौरव गुप्ता ने श्री मणिमहेश यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर ऑनलाइन पंजीकरण का डेमोंस्ट्रेशन भी प्रस्तुत किया गया।
उन्होंने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा के लिए विकसित आधिकारिक वेबसाइट पर यात्रा से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियां उपलब्ध रहेंगी।
बैठक में पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी, अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक बलदेव दत्त तथा सभी उपमंडलों के एसडीएम वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।
--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जंतर-मंतर के आसपास मोबाइल इंटरनेट पर रात 12 बजे तक पाबंदी, 17 मेट्रो स्टेशन बंद

हिमख़बर डेस्क  कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के धरना और विरोध-प्रदर्शन...

फिटनेस के साथ कुदरत से आत्मसात, न बाइक-न कार, हिमाचली युवाओं को साइकिल से प्यार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश की वादियों में अब सिर्फ बाइक और...

टला बड़ा सड़क हादसा, मकान के लेंटर पर अटकी कार; बाल-बाल बची चालक की जान

हिमख़बर डेस्क  सोलन जनपद के कसौली क्षेत्र में शुक्रवार तड़के...