मणिमहेश यात्रा पर आए युवा साधु की बनीखेत के होटल में अचानक तबीयत बिगड़ी, अस्‍पताल में मौत

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

मणिमहेश यात्रा पर आए एक युवा साधु की अज्ञात कारणों से मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर शव को अपने कब्जे में लेकर मृतक की पहचान के लिए शव को नागरिक अस्पताल डलहौजी के शवगृह में रखवाया है।

जानकारी के अनुसार मणिमहेश यात्रा पर आए 19 से 20 वर्ष की आयु के एक साधु ने शनिवार रात को बनीखेत में एक होटल संचालक से रात बिताने के लिए शरण ली थी।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त साधु होटल के शौचालय में गया था, जहां वह अचेत हो गया। होटल संचालक को पता चलने पर उसने फ़ौरन 108 एम्बुलेंस के संपर्क नंबर पर सूचना दी।

रविवार सुबह साधु को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार के‍ लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार किए जाने के बाद साधू की हालत में कुछ सुधार हो गया था और पूछने पर साधू केवल अपना नाम शिवाय ही बता सका और अपने स्थायी पते के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सका।

बताया जा रहा है कि साधु को दौरे पड़ रहे थे और वह बार-बार अचेत हो जा रहा था। जिस कारण उसे अस्पताल में ही रखकर उपचार किया जा रहा था। रविवार रात करीब 9 बजे जांच करने पर चिकित्सकों ने साधु को ठीक पाया। लेकिन देर रात जब चिकित्सकों ने साधु की फिर से जांच की तो वह मृत हो चुका था।

इस संबंध में चिकित्सकों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। जिस पर पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर विस्तृत जांच पड़ताल के बाद साधु के शव को अपने कब्जे में ले लिया।

शव की जांच करने पर पुलिस ने साधु के दायें बाजु पर शिवाय लिखा हुआ व बायें बाजू पर विशु लिखा हुआ पाया है। मगर साधु के स्थायी पते के बारे में कोई जानकारी पुलिस को नहीं मिल पाई।

लिहाजा पुलिस ने शव की पहचान सुनिश्चित करने हेतु शव को नागरिक अस्पताल डलहौजी के शव गृह में रखवाया है। उपमंडलीय पुलिस अधिकारी डलहौजी संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...