
ककीरा, भूषण गुरुंग
इस महामारी के समय में हर कोई इंसान चाहता है कि किस तरह से पैसा कमाया जाए। कल सोमबार शाम को करीव 7 बजे कुमलाड़ी चौक से चिलामा की औऱ से एक गाड़ी जिसका नंबर HP 47-4384 जिसे मालिक सुरिंदर कुमार खुद चला रहा था। जो कि खुद का ककीरा बाजार मे स्टील वर्क और कारपेंटर का अछि खाशी दुकान चलाता है। हर रोज वो 2 बजे के बाद वो खुद अपनी गाड़ी मे सब्जियां भरकर ककीरा ,बधाली ,कुमलाडी ,भरमाला,चिलामा, घटासनी,आदि गॉव में जा जा का कोरोना कर्फ्यू का उलंग्न करते हुए । सरे आम सब्ब्ज़िया बेचता फिर रहा है। जब कि दो बजे के बाद सरकार द्वारा शकत हिदायत दी गई है कि 2 बजे के बाद बिना बजह से घूमता हुआ पाया जाता है तो बकायदा उनका चालान काटा जायेगा ।
वही यहां के स्थानीय दुकानदारो में से सुनील,विजय, अमरचंद अजय नवीन,बबल,दीपु,केबल और विरिंदेर कुमार जो कि कई सालों से यही सब्जी का काम करते आ रहे है। यदि इसी तरह से लोग गाड़ियों में सब्जियां बेचने लगेगे तो उनको अपना परिबार का भरण पोषण करना मुश्किल हो जायेगा। उन्होंने प्रसासन से मांग की है कि यदि कोई भी गाड़ी वाला 2 बजे के बाद सब्जियां बेचता हुआ पाया जाता है तो उस पर कड़ी से कड़ी करवाई होनी चाहिये ।
जब इस बाबत नॉयब तहसीलदार ज्ञान चंद सूरीयावसी,से पुछा गया तो उन्होंने बताया कि उन्होंने कई बार सब्जी की गाड़ी वालो को पकड़ने के लिये कोशिस भी की परंतु उनकी गाड़ी की भनक लगते ही ये लोग भाग जाते थे परंतु आज जब ये पता चला तो उन्होंने तुरंत काईवाई करते हुए बकलोह पुलिस को कोविड 19 के तहत क्रोना कर्फ्यू का उलंघन करने के प्रति चलान काटने के निर्देश दे दिये गए है ।
