मक्की की फसल में फैल रही फाल आर्मी वर्म बीमारी

--Advertisement--

मक्की की फसल में फैल रही फाल आर्मी वर्म बीमारी, बीमारी को लेकर किसान परेशान, मक्की की फसल को हो रहा नुक्सान, सदवां में कृषि विभाग नूरपुर के विषयवाद विशेषज्ञ डॉ शैलेश पाल सूद ने किया खेतों का निरीक्षण 

नूरपुर – देवांश राजपूत 

मक्की की फसल में फैल रही फाल आर्मी वर्म बीमारी को लेकर किसानों में मक्की की फसल को नुक्सान,नष्ट होने की चिन्ता बढना शुरू हो गई है। इसी संदर्भ में नूरपुर की पंचायत सदवां में कृषि विभाग नूरपुर के विषयवाद विशेषज्ञ डॉ शैलेश पाल सूद ने खेतों का निरीक्षण किया।

उन्होंने किसानों को इस बीमारी से कैसे मक्की की फसल को बचाया जा सकता है उसको लेकर सुझाव और दवाइयों के बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि फाल आर्मी वर्म एक ऐसी बीमारी है, जो जहां लग जाती है, वहां रातों रात फसल को बर्बाद कर देती है। इसमें एक ऐसी सूंड़ी होती है, जो मक्की की फसल के पत्तों को खा जाती है।

विषयवाद विशेषज्ञ डॉ शलेश पाल सूद ने कहा कि मक्की की फसल को बर्बाद करने वाली बीमारी को फाल आर्मी वर्म कहते हैं। इसमें यह छोटी छोटी सूंड़िया मक्की वॉरल में तैयार हो जाती है और वह सारे पत्तों को खा जाती है।

इस बीमारी से बचाव करने के लिए क़ृषि विभाग द्वारा कोरोजल नामक दवाई किसानों को दी जा रही है जोकि जाच्छ कार्यालय में मौजूद हैं। इस दवाई का पॉइंट चार एम.एल. एक लीटर पानी में डाल कर स्प्रे कर सकते हैं।

यह दवाई फसल जब छोटी होती है, उस समय स्प्रे कर दे तो फायदेमंद रहती है और 15 दिनों बाद दोबारा कर दे तो इससे यह सूंड़ी यही खत्म हो जाएगी और खेत में लगी फसल को नष्ट नहीं करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...