मंत्री मेहन्द्र सिंह के सभी काले कारनामे उजागर करेगी कांग्रेस

--Advertisement--

Image

शिमला,25 जून, जसपाल ठाकुर
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने बागवानी मंत्री मेहन्द्र सिंह को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि वह अपनी सीमाएं लांघने का प्रयास कर रहें है।कांग्रेस उनके सभी काले कारनामे उजागर करेगी।
पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए राठौर ने बागवानी मंत्री की मुख्य सचिव से बदसलूकी पर कड़ा रोष प्रकट करते हुए कहा कि एक ईमानदार और महेनती अधिकारी के साथ इस प्रकार का दुर्व्यवहार सहन नही किया जा सकता।
राठौर ने महेंद्र सिंह जिनके पास जल शक्ति विभाग भी है पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह अनेकों बार अधिकारियों से बदसलूकी व धमकाते रहें है।उन्होंने कहा कि आजकल वह मंडी संसदीय क्षेत्र के चुनावी दौरे पर है और झूठ बोल कर घोषणाओं में जुटे है।
उन्होंने कहा कि रेणुका विधानसभा उप चुनाव के दौरन उन्होंने यहां सड़को के किनारे पानी की पाइपों को यह कह कर रखवाया था की उनके गांवों को पानी की योजनाएं चालू की जा रही है।उन्होंने कहा कि चुनाव खत्म होते ही यह पाईपे यहां से गायब कर दी गई।
उन्होंने मंत्री के रवैये की आलोचना करते हुए कहा कि दुर्भाग्य से आज बागवानी विभाग एक ऐसे अकुशल मंत्री को दिया गया है जिसका बागवानी का ज्ञान शून्य है से और न ही कोई अनुभव है।उन्होंने कहा कि यही बजह रही है कि बागवानी का 1136 करोड़ का एक प्रोजेक्ट अबतक अधर में लटका है।
राठौर ने आरोप लगाया कि महेंद्र सिंह हमेशा ही चुनाव प्रभावित करने की फिराक में रहते है पर इस बार कांग्रेस ऐसा नही होने देगी।उन्होंने कहा कि बागवानी मंत्री ने इस बार सेब कार्टन के मूल्यों को न बढ़ाने की बात कही थी,पर अब इसके मूल्य बढ़ा दिए गए है।
उन्होंने आरोप लगाया कि वह चुनावों में पार्टी के लिए पैसा बटोरने में लगें है।पानी के पाइप हो या कार्टन बक्से,उन द्वारा सब से पार्टी के लिए चंदा बटोरा जा रहा है।
राठौर ने बागवानों व किसानों की फसलों की बीमा राशि का भुगतान न करने और  एचपीएमसी द्वारा बागवानों का पिछले तीन सालों से उनके बकाया राशि का भुगतान न करने पर रोष जताते हुए कहा है कि कांग्रेस कल से प्रदेशभर में जिला स्तर किसानों व बागवानों के साथ साथ आम लोगो,कारोवरियों, कर्मचारियों के साथ हो रहें भेदभाव, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ जन आक्रोश सप्ताह शुरू करने जा रही है,जिसमें वह स्वम् भी भाग लेंगे।
उन्होंने कहा कि कल नारकंडा से इसकी शुरुआत होगी जिसमें अखिल भारतीय  कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सचिव प्रभारी संजय दत्त भी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि कांगड़ा और मंडी में उनके साथ नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री भी साथ होंगे।
उन्होंने सभी पार्टी विधायकों, पूर्व विधायकों, पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों,अग्रणी संगठनों के प्रमुखों को अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा है।उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त बाद में सभी ब्लोको मे यह जन आक्रोश रैलियों का आयोजन किया जाएगा।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...