मंत्री डॉ राजीव सहजल ने बोह घाटी में हुए भू-स्खलन से घायल लोगों का कुशलक्षेम जाना

--Advertisement--

Image

शाहपुर, नितिश पठानियां

स्वास्थ्य परिवार कल्याण आयुष मंत्री डा0 राजीव सहजल ने आज जिला कांगड़ा के शाहपुर की बोह घाटी में भारी बारीश के कारण हुए भू-स्खलन आदि से घायल हुए लोगों का नागरिक अस्पताल शाहपुर जाकर कुशलक्षेम जाना। उन्होनें घायलों से बातचीत की और उन्हें स्वास्थ्य लाभ के संबंध में हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। उन्होनें कहा कि प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

उन्होनें अस्पताल के चिकित्सकों के साथ भी गहन मंत्रणा की तथा घायलों के उपचार में सहयोग देने के निर्देश दिए। उन्होनें अस्पताल की सुविधाओं एवं व्यव्स्थाओं का भी निरिक्षण किया। अस्पताल में सामने आ रही विभिन्न कमियों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होनें कहा कि कमियों को दूर करने के लिए जल्द ही प्रभावी कदम उठाए जाएंगे ताकि क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चैधरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...