मंडी में देवलुओं में खूनी झड़प, तीन जवान जख्मी

--Advertisement--

बालीचौकी में कुण देव स्थल पर बैठने की जगह को लेकर मारपीट.

मंडी – अजय सूर्या

जिला मंडी के तहत बालीचौकी के कुण देव स्थली में आयोजित मेले के दौरान बैठने की जगह को लेकर दो देवताओं के देवलुओं में झड़प हो गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले। इस वारदात में तीन पुलिस जवानों सहित दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए है।

इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के करीब 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जानकारी के अनुसार गुरुवार आधी रात को कुण देव स्थली में लक्ष्मी नारायण के दो रूपों बड़े व छोटे देवता के औहदे को लेकर दोनों पक्षों के देवलुओं में विवाद शुरू हो गया।

दोनों पक्ष अपने-अपने देवता को बड़े-छोटे व नए-पुराना बताते-बताते मारपीट पर उतारू हो गए। बात बढ़ते बढ़ते झगड़े तक पहुंच गई और देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान देवताओं के देवलुओं ने ईंट-पत्थर जो हाथ में आया, एक-दूसरे पर जमकर बरसाया।

इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने झगड़े को रोकने की कोशिश की, लेकिन पुलिस कर्मी भी पथराव की चपेट में आ गए। तीन पुलिस कर्मियों को भी चोटे लगी हैं। बाद में बड़ी मुशिकल से पुलिस व अन्य लोगों ने मामले को शांत करवाया।

झगड़े के बाद विवाद पुलिस थाने भी पहुंच गया। यहां दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस ने क्रास एफआईआर के आधार पर 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इस मामले का हल अब देव नीति से भी निकालने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं एएसपी मंडी सागर चंद ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...