मंडी टोल प्लाजा कर्मियों की हैवानियत, 24 साल के युवक की आंख पर कड़े से वार

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

किरतपुर-मनाली फोरलेन पर गड़ामोड़ स्थित टोल प्लाजा कर्मचारियों की हैवानियत का मामला सामने आया है। मामले में कर्मचारियों ने उपमंडल सुंदरनगर के गांव बुराहली के एक 24 वर्षीय युवक की आंख पर लोहे के कड़े से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। हादसे में युवक की बाईं आंख पूरी तरह से खराब हो गई है। युवक सिविल अस्पताल सुंदरनगर में उपचाराधीन है।

जानकारी देते हुए पीड़ित देवराज पुत्र बसंता राम निवासी गांव बुराहली डाकघर घांघणु तहसील सुंदरनगर और उसके बड़े भाई रविंद्र कुमार ने कहा कि बीते 6 मई को सुबह 2:30 से 3:00 बजे के बीच जब दोनों अपने ट्रक (HP-65-B -5067) पर दिल्ली से कुल्लू सब्जी लेकर जा रहे थे।

इसी दौरान जब वह किरतपुर-मनाली फोरलेन पर गड़ामोड़ टोल प्लाजा पर कर्मी ने ओवरलोडिंग को लेकर 1030 रूपए मांगने लगा। इसके बाद पीड़ित और उसके भाई ने उनके ट्रक का निर्धारित टोल 515 रूपए कटवा दिया। टोल कर्मी कहने लगा कि उनकी गाड़ी ओवरलोड है, जबकि उन्होंने पहले ही उसे कम वजन की रसीद दिखा दी थी।

उन्होंने कहा कि ट्रक में मौजूद सब्जियां खराब होने के कारण बार-बार टोल खोलने का आग्रह करते रहे। लेकिन टोल कर्मचारियों ने उनकी एक नहीं सुनी। पीड़ित के भाई ने कहा कि मौके पर जाम लगने की वजह से उसके साथ दूसरा टोल कर्मचारी काफी गुस्से में आया और उसने बाजू से कड़ा निकाला तथा देवराज की बाई आंख पर मार दिया। टोल प्लाजा कर्मी उन्हें जान से मारने की फ़िराक में थे।

पीड़ित देवराज ने कहा कि कड़े से मारने के कारण उसे दिखना बंद हो गया। दोनों भाई मौके से अपनी जान बचाकर भाग गए। इसके उपरांत दोनों सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुंचे। देवराज को आई गंभीर चोट के कारण उसे मेडिकल कॉलेज नेरचौक रैफर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज नेरचौक में डॉक्टर ने बताया कि उसकी बाई आंख पूरी तरह से खराब है तथा इससे जीवनभर कुछ भी दिखाई नहीं देगा।

पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना प्रभारी पंजाब रूपनगर, जिला अधीक्षक पुलिस रूपनगर और जिला अधीक्षक पुलिस मंडी को ई-मेल के माध्यम से टोल कर्मियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए शिकायत प्रेषित कर दी है। वहीं मौजूदा समय में पीड़ित का उपचार सिविल अस्पताल सुंदरनगर में चल रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...