मंडी जिला के बल्ह में युवती के साथ पेश आया लव जिहाद का मामला, आधार से सामने आई सच्चाई

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

मंडी जिला की बल्ह तहसील में लव जिहाद का मामला सामने आया है जिसमें जम्मू कश्मीर का एक युवक बल्ह तहसील निवासी कविता को बहला फुसलाकर, हिंदू युवक बताकर कश्मीर ले गया जिसके बाद जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करने को कहा इसके बाद लड़की का निगाह करवाया गया।

उसके बाद वो लड़की से मारपीट करने लगे। लड़की ने उनसे बचने और वहां से भागने के लिए उस युवक को विश्वास में लिया और घर वालों को फोन कर उसे वापस ले जाने के लिए बुलाया।

घर वाले भी लड़की को वहा से ले आए। लड़के ने अपनी पहचान यहां हिंदू युवक के रूप में बताई थी कविता का कहना है की वह युवक यहां आकर उन्हें मारने की धमकी दे रहा है और उसके पिता और भाई को भी बेरहमी से पीटा है।

पीड़ित आज एसपी मंडी के दरबार पहुंची और न्याय की गुहार लगाई है उन्होंने बताया कि वह युवक अभी भी फोन और मैसेज करके उन्हें धमका रहा है और जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने जल्द कोई उचित कार्यवाही करके उन्हें न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

आरोपियों की तलाश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंडी सौम्या सांबशिवन ने बताया कि आरोपियों के मोबाइल नंबर के जरिए उनकी तलाश की जा रही है। कई जगहों पर उनकी तलाश की गई है, जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

पहले बहन बनाया, फिर प्यार का इजहार

आरोपी ने पहले युवती को बहन बनाया और बाद में प्यार का इजहार किया। दोनों का प्रेम प्रसंग शुरू हुआ और एक दिन उसने बताया कि वो आर्मी में भर्ती हो गया है और उसकी पोस्ंिटग कश्मीर में हुई है। युवक ने लडक़ी को साथ चलने को कहा। प्यार में अंधी युवती भी बिना घर वालों को बताए उसके साथ चल दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...