मंडी के करसोग में हादसा : डैम में गिरी कार, 2 लोगों के शव बरामद, 3 लापता

--Advertisement--

Image

मंडी, व्यूरो

मंडी जिला के तत्तापानी में सरोर पुल के निकट मंदिर में माथा टेकने गए एक परिवार की कार डैम में गिर गई, जिससे 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग लापता हो गए हैं, जिनकी तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार बाड़ा बुराड़ी निवासी प्रेम लाल अपने परिवार के सदस्यों सुरेंद्र कुमार, प्रेमा देवी पत्नी प्रेम लाल व सुरेंद्र के बेटे मोहित कुमार और एक बेटी परी के साथ कार में सवार होकर देवरीधार देवबाड़ा के मंदिर में माथा टेकने गए थे और जब दर्शन करके वापस आ रहे थे तो निहरी क्षेत्र के सरोर में कार अनियंत्रित होकर कोल डैम और पांगणा खड्ड के संगम में समा गई।

सूचना मिलने पर बीबीएमबी कालोनी पुलिस थाना के प्रभारी राज कुमार के नेतृत्व में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान डैम में गिरी कार से परी और प्रेमा देवी के शव निकाल लिए गए हैं जबकि बाकी 3 की तलाश चल रही है।

हादसा किन कारणों से हुआ है, इसकी जांच की जाएगी। सुंदरनगर के डीएसपी गुरबचन सिंह ने हादसे की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...