भूस्खलन से नकरोड़–चांजू मार्ग अवरुद्ध, दुनिया से 8 घंटे कटा रहा 4 पंचायतों का संपर्क

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

जिला चम्बा के चुराह उपमंडल में भारी बारिश के चलते नकरोड़–चांजू मार्ग पर कठवाड़ के समीप भूस्खलन हो गया है। इस भूस्खलन के कारण मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है, जिससे क्षेत्र की बघेईगढ़, चांजू, चरड़ा और देहरा पंचायतों का संपर्क शेष दुनिया से कट चुका है।

स्थानीय लोगों के अनुसार मार्ग अवरुद्ध होने से रोजमर्रा की आवाजाही, आपातकालीन सेवाएं और जरूरी सामान की आपूर्ति ठप हो गई है। वहीं सूचना मिलने के बाद प्रशासन और लोक निर्माण विभाग द्वारा मार्ग को बहाल करने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग की टीम ने युद्धस्तर पर कार्य करते हुए करीब 8 घंटे बाद सड़क काे छाेटे वाहनाें के लिए बहाल कर दिया है।

प्रशासन ने लोगों से भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सतर्क रहने की अपील की है और अनावश्यक यात्रा से बचने को कहा है। भारी बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में लगातार भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...