भूतपूर्व सैनिकों के लिए कैंपस इंटरव्यू, डेवलपमेंट मैनेजर के 7 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार

--Advertisement--

21 जुलाई, हिम खबर डेस्क

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी मंडी अक्षय कुमार ने बताया कि मंडी में भूतपूर्व सैनिकों के लिए ख़ास तौर पर कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। यह साक्षात्कार डेवलपमेंट मैनेजर के लगभग 7 पदों को भरने के लिए आयोजित किए जाएंगे। इंटरव्यू 24 जुलाई को मॉडल करियर सेंटर (जिला रोजगार कार्यालय) खलियार, मंडी में लिए जाएंगे।

ये रखी है योग्यता

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी ने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए निर्धारित योग्यता बारहवीं, स्नातक तथा आयु सीमा 18-45 वर्ष रखी गई है। आवेदक का नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में दर्ज होना चाहिए। चयनित आवेदकों को 20,000 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।

ये दस्तावेज जरूरी

अक्षय कुमार ने कहा कि इच्छुक आवेदक अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, रोजगार पहचान पत्र सहित 24 जुलाई को प्रातः 10 बजे मॉडल करियर सेंटर (जिला रोजगार कार्यालय) खलियार, मंडी में साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं। साक्षात्कार के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...