भीषण सड़क हादसा, चार बाहन आपस में टकराए, एक की मौत-4 घायल

--Advertisement--

Image

नालागढ़- सुभाष चंदेल

नालागढ़ के तहत दभोटा रोड पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का नालागढ़ व रोपड़ स्थित अस्पताल में उपचार चल रहा है। चार वाहनों की भिड़ंत इतनी ज़ोरदार थी की इनके परखच्चे उड़ गए। इस हादसे की वजह से नालागढ़ दभोटा मार्ग पर करीब दो घंटे वाहनों की आवाजाही बंद रही।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर को नालागढ़ भरतगढ़ रोड पर चार वाहन तेज रफ़्तार में आपस में टकरा गए। हादसा तब पेश आया जब एक ट्रक ने पिकअप गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर में चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए है। दुर्घटना में दो बड़े ट्रक, एक पिकअप गाड़ी और एक बाइक क्षतिग्रस्त हुई है।

फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा ले रही है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों की मदद से घायलों को नालागढ़ व रोपड़ अस्पताल भेज दिया है। इस हादसे में पटियाला निवासी मनप्रीत की मौत हो गई है, जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भेज दिया गया है। डीएसपी नालागढ़ अमित यादव ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...