भाली व दुराना में नौजवानों ने लगाई मीठे पानी की छबील और लोगों को बांटे फल

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयम

पठानकोट मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर भाली में नौजवानों ने मीठे पानी की छबील लगाई और साथ ही लोगों को फल भी बांटे करोना महामारी के चलते 2 साल के बाद हर वर्ष की भांति गांव के स्थानीय युवाओं ने बड़े उत्साह के साथ एन एच पर भाली में छबील लगाई।

जिसमें स्कूल के बच्चों अनेकों आने जाने बाली बसों अन्य बहनों के यात्रियों को फल बांटे और मीठा पानी भी पिलाया इस कार्य की हर किसी ने बहुत प्रशंसा की और नौजवानों का हौसला भी बढ़ाया।अक्सर यह नौजवान समाज के अनेकों कार्यों में अपनी निस्वार्थ सेवाएं देते रहते हैं।

भाली में पानी पिलाते युवा

इस मौके पर रणजीत सिंह ठाकुर,बिंदु,अरविंद, वीरेंद्र,पप्पू ठाकुर,अक्षय गुलेरिया,विनय राणा,साहिल गुलेरिया,बिल्ला,निर्मल पटियाल केवल सिंह राणा ,नवीन राणा आदि नोजवानों ने अपनी निस्वार्थ सेवाएं दी।

वहीं दुराना बस अड्डे के पास दुराना के स्थानीय दुकानदार व स्थानीय निवासी राकेश पंचम, केशो , प्रशोतम, रोनी, मिलाप ,चूड सिंह, सोनू, शीलू आदि ने ठंडे मीठे पानी की छबील लगाई।

दुराना में छवील के दौरान

उन्होंने राहगीरों और बस यात्रियों को ठंडा पानी पिला कर गर्मी से राहत दिलवाई। तेज गर्मी के चलते राहगीरों को पानी पिला कर पुण्य कमाया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलवे ने पटरी से उतार दी कांगड़ा घाटी ट्रेन, पठानकोट से जोगिंद्रनगर तक ट्रैक चकाचक, पर गुमराह की जा रही जनता

हिमखबर डेस्क  पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल सेवा को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करने...

दो दिन में तैयार किया जाए पंचायतों का आरक्षण रोस्टर, 31 तक जारी होगी अंतिम नोटिफिकेशन

हिमखबर डेस्क  पंचायती राज विभाग ने पंचायतों में सीटों के...