भारी बारिश से पानी-पानी हुआ बिलासपुर, घरों में घुसा मलबा, गलियां बनीं तालाब

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

बिलासपुर जिला मुख्यालय में हुई भारी बारिश ने कहर बरपा दिया। जिला में हो रही बारिश से जहां किसानों को राहत मिली है वहीं शहरवासियों के लिए बारिश मुसीबत बन गई है।

शहर में जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था न होने से हल्की बारिश में ही पूरा शहर पानी-पानी हो जाता है। जिला में इतनी तेज बारिश हुई कि चंगर सेक्टर में बने सरकारी आवासों में पानी घुस गया।

घरों में रहने वाले लोग परेशान हो गए क्योंकि पूरा घर तालाब बन गया था। इसके अलावा मेन मार्केट में नालियां न होने की वजह से बाजार ने भी तालाब का रूप धारण कर लिया था।

बस स्टैंड में टैक्सी स्टैंड के आसपास में पानी का बहाव नाले का रूप धारण कर चुका था।

वहीं पहली बारिश ने ही नगर प्रशासन की पोल खोल कर रख दी है। क्योंकि कई स्थानों पर नालियों को बंद कर दिया गया है और कई स्थानों पर नालियों अवरुद्ध पड़ी हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...