कार को टक्कर मारने के बाद खाई में लुढ़की टमाटर से लदी पिकअप, दो जख्मी

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट

पुलिस थाना स्वारघाट के तहत टमाटर लेकर बिलासपुर की ओर जा रही एक पिकअप ने कार को टक्कर मार दी। कार को टक्कर मारने के बाद पिकअप खाई में लुढ़क गई।

इस हादसे में पिकअप चालक और एक अन्य घायल हो गया, जबकि कार में सवार दो लोगों को चोट नहीं आई है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को दिए बयान में 35 वर्षीय हिमांशु शर्मा पुत्र राम रतन शर्मा हाउस नंबर 407 एक्सप्रेस ग्रीन सेक्टर-1 वैशाली थाना गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) ने बताया कि वह अपनी पत्नी निकिता को अपनी कार (DL 5CQ 1560) में वैशाली से मनाली घूमने के लिए गए थे और पहली जुलाई को मनाली से वैशाली के लिए वापस जा रहे थे।

इस दौरान स्वारघाट से कैंची मोड़ की तरफ से करीब 200 मीटर कार के पीछे एक पिकअप चालक (RJ 31GB0323) तेज रफ्तार से आया, और कार को टक्कर मार दी।

टक्कर मारने के बाद पिकअप सड़क के दाहिनी तरफ ढांक में लुढ़क गई। इस हादसे में उसकी कार आगे जा रही एक अन्य पिकअप से टकरा गई। हादसे में कार को काफी नुकसान पहुंचा है।

पिकअप में सवार चालक व एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने बयान के आधार पर चालक सुखबीर सिंह पुत्र धन्ना सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...