भारी बरसात से गिरने की कगार पर दर्शन सिंह का मकान

--Advertisement--

भारी बरसात से गिरने की कगार पर दर्शन सिंह का मकान।

बकलोह – भूषण गुरुंग

भारी बरसात के चलते ककीरा जरई पंचायत के विडिगी गॉव के दर्शन सिंह पुत्र चतरो राम का पक्का लेंटर पोस मकान भारी बरसात के चलते गिरने के कगार मे है। दर्शन सिंह जो की हरिद्वार मे किसी सन्यास आश्रम में काम करता है।

गत दिनों 17 तारिक को दो तीन की छुट्टी लेकर जब वो अपने घर मे आया हुआ था, तो उसने देखा कि उनके घर के चारो तरफ भारी बरसात के चलते बहुत बड़ी बड़ी दरारे आ चुकी है। जिससे उसको अपने परिवार की चिंता सताने लगी। दो तीन दिन के बाद वो अपने काम मे चला गया।

कल भारी बारिश के चलते पूरे चारो कमरे मे बडी बडी दरारे आ गई है। जिसमें दर्शन सिंह के दो बेटे औऱ उनकी धर्म पत्नी रहती थी। आज सुबह जब उनके बड़े भाई ने पटवारी को इस बाबत जानकारी दी। जिसमें करवाई करते हुए कानूनगो पवन कुमार और पटवारी संजीव कुमार ने सब से पहले उनके परिवार को मकान खाली करवा कर अपने ही बड़े भाई साहब सिंह के घर में परे परिबार को शिफ्ट कर दिया गया है।

पटवारी के द्वारा उनका पूरा घर का ब्यौरा बना कर आगे कार्यवाही के लिए सरकार को भेज दी गई है। जेसे ही सरकार की औऱ से जो भी मुआवजा बनेगा उनको जल्द ही उनको दे दी जायेगी। उसी समय प्रसाशन की और से कानूनगो पवन कुमार और पटवारी संजीव कुमार के द्वारा फोरी राहत के रूप मे उनकी धर्म पत्नी को 10 हजार की राशि फोरी राहत के रूप मे दी गई।

वही जब इस बाबत घर के मुख्या दर्शन सिंह से फ़ोन में बात किया तो उसने अपने रुंधे स्वर में बताया कि उसके बड़े बेटे की शादी इसी साल के सितम्बर माह में होनी है। अब उसके सामने सबसे बड़ी समस्या आ खड़ी की बेटे की शादी कैसे करे।

शादी के लिए पूरे घर को रंग रोगन लगाकर दुल्हन की तरह चमकाया जा चुका था। कया पता था कि ये बरसात उनके लिए आफत बन के आयेगी। दर्शन सिंह ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द घर औऱ जमीन का मुआवजा दिया जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...