जयराम कुछ भी कहें हिमाचल में बनेगी कांग्रेस की सरकार : कौल सिंह

--Advertisement--

Image

मंडी, 8 सितम्बर – डॉली चौहान

हिमाचल प्रदेश में सीएम चाहे जितनी बार भी कहें कि हिमाचल प्रदेश में रिवाज बदलेगा, लेकिन आने वाले विधानसभा के चुनावों में सरकार बदलेगी और कांग्रेस पार्टी प्रदेश में सरकार बनाएगी। यह दावा हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व में रहे मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने मंडी में किया।

वीरवार को मंडी में आयोजित एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि इस बार चाहे सीएम कुछ भी बोले लेकिन आने वाले समय में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार हमेशा विकास में विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार पूर्व के कार्यों के शुभारंभ कर विकास कार्यों का झूठा श्रेय लेने में लगी है।

उन्होंने सीएम से पूछा है वे बताएं कि उन्होंने मंडी के लिए क्या किया। उन्होंने कहा कि भाजपा डबल इंजन की सरकार का दावा करती है, लेकिन सच्चाई यह है कि इस सरकार में प्रदेश के मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा अभी तक एक सपना ही है जबकि सरकार के जाने का समय हो गया है।

वहीं, वार्ता के दौरान कौल सिंह ठाकुर ने मौजूदा प्रदेश सरकार के लगभग पांच वर्षों के कार्यकाल को पूरी तरह से विफल करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सीएम प्रदेश में समग्र विकास करवाने में पूरी तरह से फेल हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम केवल अपने जिला के दो विधानसभा क्षेत्रों में सिमट कर रह गए हैं।

वहीं उन्होंने हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने की गारंटी देने वाले आप संयोजक केजरीवाल से भी पूछा कि उन्होंने आज तक दिल्ली में ओपीएस लागू क्यों नहीं किया। कौल ने कहा कि आप हिमाचल में पर्यटक की तरह है जो जल्द ही लौट जाएगी।

पत्रकार वार्ता के दौरान कौल सिंह ठाकुर ने बताया कि सरकार बनते ही 10 गारंटियों को प्रदेश की जनता के हवाले किया जाएगा। इस दौरान उनके साथ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश चौधरी, पूर्व विधायक सोहन लाल, चंपा ठाकुर सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...