भारत-न्यूजीलैंड मैच के लिए ट्रैफिक प्लान तय, आईपीएल की तर्ज पर बनाया गया प्‍लान, पेट्रोलिंग के लिए पांच टीम तैनात

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में होने जा रहे IND vs NZ मैच को लेकर सुरक्षा व्‍यवस्‍का का मास्‍टर प्‍लान बनाया गया है। शहर के प्रवेश व एग्जिट के लिए पेट्रोलिंग के लिए पांच टीमें तैनात रहेंगी। 22 के मैच को लेकर 1500 जवानों व अधिकारियों की सेवाएं ली जाएंगी। पहले तीन मैचों से सुरक्षा व्यवस्था दोगुनी कर दी गई है।

हिमखबर डेस्क

धर्मशाला में आइसीसी वनडे विश्वकप के 22 अक्टूबर को होने वाले भारत-न्यूजीलैंड मैच में शहर ट्रैफिक व्यवस्था के तहत चलेगा। सुबह 11 बजे से ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया जाएगा। शहर के प्रवेश व एग्जिट के लिए पेट्रोलिंग के लिए पांच टीमें तैनात रहेंगी। 22 के मैच को लेकर 1500 जवानों व अधिकारियों की सेवाएं ली जाएंगी। पहले तीन मैचों से सुरक्षा व्यवस्था दोगुनी कर दी गई है।

आईपीएल की तर्ज पर बनाया गया प्‍लान

एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि आईपीएल की तर्ज पर ही प्लान बनाया गया है। इमरजेंसी वाहनों व सरकारी वाहनों के लिए आवाजाही पर रोक नहीं होगी। पार्किंग बेतरतीब पर पूरी तरह से पांबदी रहेगी। एंट्री टाईम सुबह आठ बजे के बाद बाहरी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

एंट्री होने पर रात 12 बजे के बाद ही वापिस जाने का मौका मिलेगा। एचआरटीसी बसों को निर्धारित समय मे चलने का मौका रहेगा। वहीं बोल्बो बसों के साथ भी टाइमिंग को लेकर बात होगी। बोल्बो बसों को चढ़ी-घरोह रोड़ से बसें रवाना होंगी।

कुनाल पत्थरी रोड़ को किया गया वनवे

धर्मशाला शहर में पहुंचने को ट्रैफिक शीला-दाड़ी से होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे। कुनाल पत्थरी रोड़ को वनवे किया जाएगा। वहीं वापसी सकोह-गगल से बाहर के लिए गाड़िया जा पाएंगी। खनियारा के लिए कोतवाली की बजाय दाड़ी-कंडी रोड से जाएंगे, जबकि वापसी कोतवाली बाजार से हो पाएगी। मैच देखने पहुंचने वाले लोगों को पुलिस मैदान धर्मशाला में पार्किंग की व्यवस्था होगी। दाड़ी मेला मैदान में पार्किंग होगी, ओर शटल बसों से स्टेडियम तक पहुंच पाएंगी।

सिर्फ एग्जिट की व्‍यवस्‍था की जाएगी

कॉलेज रोड वनवे रहेगा, जिसमें आवाजाही नहीं हो पाएगी। इसमें सिर्फ एग्जिट की व्यवस्था की जाएगी। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि शहर में छह वनवे प्लान किए गए हैं। मैच में बड़ी संख्या में वाहन पहुंचने वाले हैं, ऐसे में उसी तरह की व्यवस्था की जाएगी।

उन्होंने दर्शकों से अपील की है कि पानी की बोतल, खाने की व्यवस्था, सिक्के, डिजिटल-इलेक्ट्रॉनिक आईटम मोबाईल फोन को छोड़कर, स्कैच पैन, स्लोग्न देखने पर ही होंगे। एसपी ने कहा कि टिकटों को ब्लैक को लेकर शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...