धर्मशाला में भारत-न्यूजीलैंड मैच के टिकटों की कालाबाजारी करते एक गिरफ्तार

--Advertisement--

धर्मशाला में 22 अक्तूबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच प्रस्तावित क्रिकेट विश्व कप मैच के टिकटों की कालाबाजारी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश सीआईडी ने धर्मशाला में 22 अक्तूबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच प्रस्तावित क्रिकेट विश्व कप मैच के टिकटों की कालाबाजारी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई है। सीआईडी ने आरोपी को आगामी जांच के लिए पुलिस थाना धर्मशाला को सौंप दिया गया।

बता दें, मैच के ऑफलाइन काउंटर पर टिकट नहीं मिलने की क्रिकेट प्रेमी नाराज हैं।  बुधवार को क्रिकेट प्रेमियों ने एचपीसीए के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। एचपीसीए पर टिकट न बेचने का आरोप भी लगाया।

बुधवार को भारत और न्यूजीलैंड मैच के टिकट लेने के युवा सुबह ही क्रिकेट स्टेडियम के बाहर बनाए गए टिकट काउंटर पर पहुंच गए। काउंटर पर भारत के मैच की टिकट न मिलने पर उन्होंने एचपीसीए के खिलाफ नारेबाजी भी की। नारेबाजी करने के बाद भी क्रिकेट प्रेमियों को खाली हाथ लौटना पड़ा। अब टिकटों की कालाबाजारी का मामला सामने आया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

एंटी चिट्टा जागरूकता फुटबॉल प्रतियोगिता

एंटी चिट्टा जागरूकता फुटबॉल प्रतियोगिता, चिट्टा मुक्त मंडी –...

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...