भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुज की 135वी जयंती को राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाया

--Advertisement--

Image

रिवालसर – अजय सूर्या

त्रिसंगम पब्लिक स्कूल रिवालसर में 2002 से चले आ रहे क्रम को जारी रखते हुए इस वर्ष भी भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुज की 135वी जयंती को राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाया गया। इस कार्यक्रम के विशेष अतिथि विजय कुमार ने इसके आयोजन के लिए 5100 रूपय सहयोग राशि दी।

इस अवसर पर गणित पर आधारित लिखित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्राथमिक वर्ग में विवान शर्मा (5th), वरूण शर्मा (4th), परिनीति शर्मा (5th) ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में आदित्य वर्मा (7th), मोहित शर्मा (8th), गौरव ठाकुर (7th) ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सिनियर वर्ग में कार्तिक शर्मा (9th), आदित्य शर्मा (10th), नितेश तथा शिवांश ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। सिनियर सेकेंडरी वर्ग में इशा ठाकुर (+2) तथा प्रियंका ने क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर पीटीए अध्यक्ष बृजलाल शास्त्री एवं कुछ सदस्य भी मौजूद रहे।

स्कूल के प्रबन्धक एवं अध्यापकों ने बच्चों को गणित के प्रति जागरूक किया तथा श्रीनिवास रामानुजन के जीवन से प्रेरणा लेने का आव्हान किया। बच्चों ने गणित पर आधारित सुन्दर कविताओं का पाठ किया एवं महान गणितज्ञ की जीवनी पर प्रकाश डाला। अन्त में विद्यार्थीयों को हलवा तथा चने खिलाये गये एवं पुरस्कार वितरित किए गये।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका! 28 मार्च को होंगे कैंपस इंटरव्यू, 60 पदों पर होगी भर्ती

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए निजी...

आईटीआई शाहपुर में 31 मार्च को लगेगा लघु रोजगार मेला, 255 पदों के लिए होगा साक्षात्कार

हिमखबर डेस्क  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...

विश्व क्षय रोग दिवस पर नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने निकाली रैली

100 दिन के अभियान में उच्च जोखिम गांवों में...