भारतीय सेना में लैफ्टिनैंट बनीं बनखंडी के हड़ियाल गांव की सोनिका शर्मा

--Advertisement--

Image

देहरा, शीतल शर्मा :

जिला कांगड़ा के उपमंडल देहरा के अंतर्गत बनखंडी के हड़ियाल गांव की सोनिका शर्मा का चयन भारतीय सेना में एम.एन.एस लैफ्टिनैंट के पद पर हुआ है जिससे पूरे क्षेत्र में काफी खुशी का माहौल है। बनखंडी के हड़ियाल गांव की सोनिका शर्मा ने लैफ्टिनैंट बनकर अपने गांव तथा प्रदेश का नाम रोशन किया है।

 

सोनिका शर्मा की पोसिं्टग जम्मू में हुई है बतौर लैफ्टिनैंट अब वे जम्मू में अपनी सेवाएं देंगी। प्राप्त जानकारी अनुसार सोनिका शर्मा जिला बिलासपुर से हैं उनकी शादी बनखंडी के हड़ियाल गांव के अरुण चंदेल से हुई है। सोनिका शर्मा इससे पहले गुरुग्राम में एक प्राइवेट अस्पताल में बतौर स्टाफ नर्स काम करती थीं और उनके पति प्राइवेट कंपनी में इंजिनियर हैं।

 

2017 में उन्होंने कमीशन का एग्जाम दिया था जिसका रिजल्ट अब निकला है जिसमें वो उतीर्ण हुईं हैं। सोनिका शर्मा ने बताया कि वह अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा-दादी, माता पिता, पति, सास-ससुर तथा परिजनों को ही देती है। वहीं सोनिका शर्मा के पति अरुण चंदेल, ससुर पवन कुमार और दादा गणपत राम चंदेल को सोनिका शर्मा की इस उपलब्धि पर काफी नाज है और वह इस कामयाबी से बहुत गौरवपूर्ण महसूस कर रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...