भारतीय डाक विभाग की सुकन्या समृधि योजना कर रही बेटियों का भविष्य उज्जवल

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

भारत सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान के अंतर्गत वर्ष 2015 से बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए सुकन्या समृधि योजना की शुरुआत की गयी है I प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आरम्भ की गयी इस योजना का मुख्य लक्ष्य बेटियों के अभिवावकों को बेटियों के उज्जवल व सुरक्षित भविष्य के लिए उच्चतर व्याज दर के साथ-साथ एक लोकप्रिय निवेश विकल्प उपलव्ध करवाना है I

सुरेन्द्र पाल शर्मा , अधीक्षक डाकघर धर्मशाला द्वारा सुकन्या समृधि योजना के बारे में अधिक जानकारी देते हुए बताया गया कि इस योजना के माध्यम से लाभार्थी द्वारा निवेश करके एकमुश्त राशि बेटी की शिक्षा या फिर शादी के लिए प्राप्त की जा सकती है ।

इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए बेटी की 10 वर्ष की आयु होने से पहले अकाउंट खुलवाना होगा । इस अकाउंट में निवेश की न्यूनतम सीमा 250 रुपए है तथा अधिकतम सीमा 1.5 लाख रुपए हैं। यह निवेश बेटी की उच्च शिक्षा या फिर शादी के लिए किया जा सकता है।

इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा निवेश पर वर्तमान में 7.6% की दर से ब्याज प्रदान किया जा रहा है । इसके अलावा इस योजना के अंतर्गत निवेश करने पर टैक्स में छूट भी प्रदान की जाती है । इस योजना को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्कीम के अंतर्गत लांच किया गया है। इस योजना के अंतर्गत अकाउंट किसी भी डाकघर की शाखा में खुलवाया जा सकता है।

सुकन्या समृद्धि खाते का संचालन बेटी की आयु 21 वर्ष की होने या फिर 18 वर्ष की आयु के बाद शादी होने तक किया जा सकता है। बेटी की उच्च शिक्षा के लिए 18 वर्ष की आयु के बाद 50% की रकम की निकासी की जा सकती है । इस योजना में डाकघर द्वारा डिजिटल माध्यम से रकम जमा करवाने की भी सुविधा दी जा रही है I

सुरेन्द्र पाल शर्मा द्वारा बताया गया कि इस योजना के आरम्भ से अब तक धर्मशाला डाक मण्डल में लगभग 49876 खाते खोले जा चुके है I धर्मशाला डाक मण्डल में चालू माह ( मई-2022) को सुकन्या समृधि माह के रूप में मनाया जा रहा हैI

जिसका मुख्य लक्ष्य प्रत्येक डाकघर स्तर पर विशेष अभियान चला कर इस योजना से बंचित पात्र बालिकाओ के सुकन्या समृधि खाते खोल कर उन्हें इस हितकारी योजना से जोड़ना है I इस योजना से जुड़ने के लिए बेटी के माता-पिता या फिर कानूनी अभिभावकों के द्वारा बेटी के जन्म से 10 साल का होने तक खाता खुलवाया जा सकता है।

सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत एक बेटी के लिए केवल एक ही खाता खुलवाया जा सकता है तथा खाता खुलवा आते समय बेटी का जन्म प्रमाण पत्र पोस्ट ऑफिस में जमा करना होगा । इसी के साथ साथ अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज जैसे कि पहचान पत्र तथा पते का प्रमाण भी जमा करना होगा ।

योजना और प्रपत्रों के बारे में विस्तृत जानकारी https://indiapost.gov.in पर उपलब्ध है। इन योजनाओ की अधिक जानकारी के लिए अधीक्षक डाकघर, धर्मशाला कार्यालय के दूरभाष नंबर :-01892-228170 पर भी संपर्क किया जा सकता है I

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल के बाद सरकार की एक और बड़ी राहत, ईरान युद्ध के बीच हुआ बड़ा फैसला

हिमखबर डेस्क  सरकार ने ईरान की लड़ाई और उसके परिणामस्वरूप...

शादी से इंकार करने पर युवक ने मंगेतर पर किया चाकू से जानलेवा हमला, मामला दर्ज

चम्बा - भूषण गुरूंग  जनपद के सलूणी क्षेत्र में एक...

एसडीएम फतेहपुर के बेटे श्रेयन बने सबसे कम उम्र के फिडे रेटेड खिलाड़ी

फतेहपुर - अनिल शर्मा  प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती।...