किस्त उगाने गए मुलाजिमों पर टूट पड़ा कर्जदार, कमरे में बंद कर पीटे बैंक कर्मी

--Advertisement--

बार-बार नोटिस के बाद भी नहीं दे रहा था पैसे, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन।

हिमखबर डेस्क 

लोन की उगाही करने गए एक बैंक के दो कर्मचारियों के साथ मारपीट करने का मामला पुलिस थाना हमीरपुर में दर्ज हुआ है। आरोप है कि व्यक्ति ने घर की कुंडी लगाकर बैंक कर्मियों से मारपीट की। पीडि़तों में बैंक मैनेजर और दो कर्मचारी शामिल हैं।

पुलिस को दिए बयान में ब्रांच मैनेजर प्रशांत कुमार पुत्र स्व. गजेंद्र प्रसाद यादव गांव वीरगांव जिला माधेपूरा बिहार ने बताया कि गत मंगलवार सुबह 11 बजे वह अपने सहकर्मी राजेंद्र पाल को लेकर राहुल शर्मा पुत्र राकेश कुमार गांव डवरेहडा के घर कर्ज की उगाही के लिए गए थे।

उस दौरान राहुल की माता ने हमें अंदर बैठने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि अंदर बैठ जाने के पश्चात राहुल शर्मा एकदम कमरे में आया और अपनी माता को धक्का देकर कमरे से बाहर निकाल कर दरवाजे की कुंडी लगा दी। वह हमें गालियां देने लगा और मारपीट शुरू कर दी।

किसी तरह कुंडी खोलकर और बाहर निकले और अपनी जान बचाई। ब्रांच मैनेजर के अनुसार राहुल कुमार के लोन की जो राशि बची थी उसके लिए उसे पहले नोटिस भी भेजा गया था। उसने कहा था कि वह 25 मार्च को पैसे जमा करा देगा।

जब उसने पैसे जमा नहीं कराए तो वे 31 मार्च को फोन करके उनके घर गए थे। एएसपी राजेश कुमार के अनुसार बैंक कर्मचारियों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...