इवान सिक्यूरिटी फंक्शनस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड और सिक्यूरिटी सुपरवाइजर के भरे जाएंगे 80 पद

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया है कि इवान सिक्यूरिटी फंक्शनस प्राइवेट लिमिटेड शिमला द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड और सिक्यूरिटी सुपरवाइजर (पुरूष एवं महिला) के 80 पद क्षेत्रीय रोज़गार अधिकारी धर्मशाला, जिला कांगड़ा को अधिसूचित किए गए हैं।

इन पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम दसवीं, बारहवीं, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन व एमबीए रखी गई है। इन पदो हेतु आयु 20 से 36 वर्ष रखी गई है। चयनित उमीदवार को कम्पनी द्वारा रूपए 13 हज़ार 500 से 25 हज़ार प्रति माह वेतन दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अभ्यार्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की काॅपी व अनुभव प्रमाणपत्र (यदि हो) साथ लेकर

  • 6 अप्रैल को उप रोज़गार कार्यालय,
  • पालमपुर, 7 अप्रैल को उप रोज़गार कार्यालय, काँगड़ा तथा
  • 8 अप्रैल को ज़िला रोज़गार कार्यालय, ज्वालामुखी स्थान पर सुबह 11 बजे पहुंचकर उक्त कम्पनी के समक्ष साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं।

इस साक्षात्कार हेतु आवेदकों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अवैध खदान पर कुदरत का कहर, भारी भूस्खलन में 3 लोग दबे; मूसलाधार बारिश ने रोका रेस्क्यू

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में भारी बारिश...