भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर का कांगड़ा आगमन पर इंजीनियर श्रेय अवस्थी ने किया स्वागत

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

फतेहपुर सीकरी, उत्तर प्रदेश से लोकसभा के वर्तमान भारतीय जनता पार्टी के सांसद और अखिल भारतीय किसान मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय राजकुमार चाहर का कांगड़ा आगमन पर इंजीनियर श्रेय अवस्थी ने हार्दिक स्वागत किया।

माननीय राजकुमार चाहर के साथ स्थानीय मुद्दों पर बातचीत की गई और शाहपुर बाजार को फोर लेन की जद में आने से बचाने के लिए अनुरोध किया गया। माननीय सांसद ने इंजीनियर श्रेय अवस्थी को आश्वासन दिया कि वह दिल्ली पहुंचकर इस मसले को भारत सरकार के सड़क परिवहन मंत्री माननीय नितिन गडकरी जी के साथ उठायेंगे और हर संभव प्रयास करेंगे कि शाहपुर के व्यापारियों को राहत मिल सके।

इसके साथ ही इंजीनियर श्रेया अवस्थी ने प्रदेश के बेरोजगारों की समस्या को भी माननीय सांसद महोदय के समक्ष उठाया और उन्हें बताया कि प्रदेश के अंदर किस प्रकार बेरोजगारों के साथ अन्याय हो रहा है। माननीय सांसद महोदय ने कहा कि वह बेरोजगारों के साथ हो रहे अन्याय पर प्रदेश के राज्यपाल महामहिम शिव प्रताप शुक्ल बात करेंगे।

इंजीनियर श्रेय अवस्थी ने उनका धन्यवाद किया और उनको शाहपुर आने का निमंत्रण दिया, जिसको उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया और कहा कि वह अवश्य ही शाहपुर आएंगे। उल्लेखनीय है कि माननीय सांसद के सुपुत्र शूरवीर सिंह चाहर दिल्ली पब्लिक स्कूल आगरा में श्रेय अवस्थी के सहपाठी रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला एथलेटिक्स मीट: पहले दिन कांगड़ा, मंडी और खेलो इंडिया केंद्र के खिलाड़ियों का जलवा

धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक में आयोजित 67वीं राज्य स्तरीय...