भाजपा विधायक रमेश ध्वाला के बिगड़े बोल उनकी राजनीतिक सभ्यता,संस्कृति व योग्यता पर प्रश्नचिन्ह कर रहे पैदा

--Advertisement--

Image

ज्वालामुखी- शीतल शर्मा

ज्वालामुखी के पूर्व कांग्रेस विधायक संजय रत्न के प्रति राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष व ज्वालामुखी के भाजपा विधायक रमेश ध्वाला की असभ्य भाषा में की गई टिप्पणी पर जिला कांग्रेस कमेटी काँगड़ा के प्रवक्ता सपन सूद ने रोष प्रकट किया है।उन्होंने कहा की भाजपा विधायक रमेश ध्वाला के बिगड़े बोल उनकी राजनीतिक सभ्यता,संस्कृति व योग्यता पर प्रश्नचिन्ह पैदा करते है।

कांग्रेस नेता सपन सूद ने कहा की चार बार विधायक व मंत्री रहे रमेश ध्वाला अपनी ही पार्टी में बैकफुट पर आने के कारण राजनीतिक हताश हो चुके है। उन्होंने कहा की चार बार विधायक बनने के साथ कैबिनेट मंत्री के पद पर होने के उपरांत भी विधानसभा क्षेत्र में रमेश ध्वाला का योगदान विकास कार्यों के प्रति नकारात्मक होने के कारण क्षेत्र की जनता में उनके प्रति राजनीतिक रोष की ज्वाला प्रचंड हो रही है।

कांग्रेस नेता सपन सूद ने कहा की क्षेत्र में अपने गिरते राजनीतिक ग्राफ के कारण भाजपा विधायक रमेश ध्वाला राजनीतिक हताश होने के कारण अपनी राजनीतिक मर्यादों को भूलकर अनाप-शनाप बयानबाजी करके हंसी के पात्र बन चुके है। उन्होंने कहा की सरकारी कार्यालयों में टूटी-फूटी अंग्रेजी बोलकर अधिकारियों व कर्मचारियों को डराने धमकाने की उनकी असभ्य राजनीति के कारण क्षेत्र का विकास प्रभावित हुआ है।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता सपन सूद ने कहा की भाजपा विधायक रमेश ध्वाला विधानसभा के अंदर व बाहर पुत्र मोह में ग्रसित होकर क्षेत्र की जनता को दरकिनार कर चुके है। उन्होंने कहा की रमेश ध्वाला विधानसभा के पटल पर अपने पुत्र के पुलिस चालान करने की आवाज उठाते है व बाहर अपने पुत्र की फैक्ट्री में बनने वाली सीमेंट की टाइल्स को लगाने की पैरवी करके विकास होने करवाने का दावा करते है।

कांगेस नेता सपन सूद ने कहा की अपने मुँह ही अपनी ईमानदारी का जुमला गड़कर राजनीति की स्वछता की चादर का ओढ़ने का गुणगान करके अपने दामन को साफ बताने वाले भाजपा विधायक रमेश ध्वाला की कथनी व करनी से क्षेत्र की जनता की आंखे खुल गयी हैं। उन्होंने भाजपा विधायक रमेश ध्वाला को राजनीतिक चुनौती देते हुए कहा की क्षेत्र के विकास को लेकर किसी भी सार्वजनिक मंच पर कांग्रेस पार्टी से बहस करके देख ले।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता सपन सूद ने कहा की क्षेत्र के पूर्व कांगेस विधायक संजय रत्न के कार्यकाल में लगभग 600 करोड़ रुपए के विकासात्मक कार्य होने से ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी राजनीतिक जीर्णोद्धार हुआ है। उन्होंने कहा की भाजपा विधायक कांग्रेस के नेताओं पर ओछी राजनीतिक टिप्णियां करने से गुरेज करे अन्यथा कांग्रेस पार्टी उनका राजनीतिक घेराव करके पर विवश होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

3-4 महीने से चल रही थी CM के मीडिया एडवाइजर के बेटे को किडनैप करने की प्लानिंग, मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के मशोबरा क्षेत्र...

नेता विपक्ष जयराम ठाकुर बोले- प्रधानमंत्री का हिमाचल दौरा जल्द, हर विषय पर हुई विस्तृत चर्चा

हिमखबर डेस्क  दिल्ली दौरे से लौटते ही पूर्व मुख्यमंत्री एवं...

राजकीय वल्लभ महाविद्यालय मंडी के बीएड प्रशिक्षु अन्य कॉलेजों में होंगे शिफ्ट, परीक्षा भी टली

हिमखबर डेस्क  राजकीय वल्लभ महाविद्यालय मंडी के बीएड प्रशिक्षुओं को...