भाजपा युवा मोर्चा हिमाचल प्रदेश के पदाधिकारियों ने किया संसद भवन का भ्रमण

--Advertisement--

नूरपुर –  स्वर्ण राणा

भारतीय जनता युवा मोर्चा हिमाचल प्रदेश के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज शर्मा की अध्यक्षता में दिल्ली स्थित संसद भवन का भ्रमण किया।

भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष भवानी पठानियां ने बुधवार शाम 5 बजे बताया कि यह युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या द्वारा आयोजित कार्यक्रम था। जिसके संयोजक युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री साकेश शर्मा रहे।

इस अवसर पर युवा मोर्चा की प्रदेश टीम ने संसद की कार्यप्रणाली को करीब से देखा और भारतीय लोकतंत्र की गरिमा को महसूस किया।

इस विशेष संसद दर्शन कार्यक्रम में मोर्चा के प्रदेश महामंत्री साकेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष शाश्वत कपूर व भवानी पठानिया, प्रदेश सचिव करनैल सिंह, रोहित ठाकुर,जगदीप शर्मा व नरेंद्र ठाकुर जी, प्रदेश प्रवक्ता रोहित भारद्वाज, चंदन पंडित व प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक संजय बस्ता ने भाग लिया।

सभी पदाधिकारियों ने संसद की ऐतिहासिकता और लोकतांत्रिक परंपराओं की महत्ता पर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम के समापन पर युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या से उनके आवास पर मिले और इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सभी सदस्यों ने देश की संसद के प्रति सम्मान व्यक्त किया और आने वाले समय में राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...