
शाहपुर, नितिश पठानियां
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमल शर्मा ने आज 16 से ज्यादा पंचायतों का दौरा किया। इस मौके पर जहां उन्होंने मास्क और हैंड सैनिटाइजर बांटे वहीं स्प्रे सैनिटाइजर भी जरूरतमंद पंचायतों में दिया। पंचायत प्रधानों, उप्रधानों और भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलकर जहां उनकी पंचायतों का हाल जाना वहीं पर करोना मरीजों के घर के सामने सैनिटाइज भी किया ।
कमल शर्मा ने कहा की सेवा ही संगठन, इस मुहिम को वह निरंतर जारी रखेंगे। प्रदेश और देश की भाजपा सरकार की उपलब्धियां और सरकार की स्कीमों को लोगों के बीच में पहुंचाएंगे। आज का कार्यक्रम लदवाड़ा से पंचायत के उपप्रधान भाजपा के वरिष्ठ नेता योगराज चड्डा जी से शुरू हुआ।
वहीं भाजपा कार्यकर्ता पूर्व पंच रैत मदनलाल शर्मा , मुंदला उप्रधान अशोक कुमार, मकरोटी प्रधान कृष्ण चंद, अंबाडी भाजपा नेता मदन लाल, राजोल उप्रधान प्रदीप चौधरी, अनसुई प्रधान रमेश धीमान, बंडी उप्रधान रिम्प्ल चौधरी, कल्याडा ब्लॉक चेयरमैन विजय चौधरी, लांजनी प्रधान विपन चौधरी, सुधेड प्रधान रेखा देवी, घरोह, चड़ी, रकड बाग पुनु राम BDC सभी पंचयतो मै आज प्रवास रहा।
इस मौके पर अभिनव नेरटी , विशाल कुमार, रमेश भगैलू , वीरेंद्र कुमार भाजयुमो प्रवक्ता,सुशील कुमार इत्यादि साथ मे रहे।
