
धर्मशाला- राजीव जसबाल
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बुधवार को स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया। शहीद स्मारक धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रणव शर्मा ने विशेष रूप से शिरकत की। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानियों की वीर नारियों को सम्मानित किया गया।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रणव शर्मा ने बताया कि युवा मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को 7 अक्टूबर तक बनाने का निर्णय लिया था, इसी कड़ी में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को भी सम्मानित करने का कार्यक्रम था, जिसके तहत बुधवार को शहीद स्मारक में स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को सम्मानित किया है।
इसके उपरांत भाजयुमो ने धर्मशाला के समीप कुनाल पत्थरी मंदिर में सफाई अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि युवा मोर्चा की ओर से शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वीरवार को भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है।
