भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोलन में किया रोड शो, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

--Advertisement--

नड्डा का परवाणू से सोलन तक जगह-जगह स्वागत हुआ। इसके बाद सोलन मालरोड़ पर आईटीआई गेट से पुराने बस अड्डे तक जेपी नड्डा का रोड शो हुआ।

सोलन – रजनीश ठाकुर

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का शुक्रवार को सोलन पहुंचने पर कार्यकर्ताओं की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। नड्डा का परवाणू से सोलन तक जगह-जगह स्वागत हुआ। इसके बाद सोलन मालरोड़ पर आईटीआई गेट से पुराने बस अड्डे तक जेपी नड्डा का रोड शो हुआ।

इसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। रोड शो में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल भी मौजूद रहे। सोलन के कार्यक्रम में जिला सिरमौर से करीब 5000 कार्यकर्ता और जिला सोलन से 6000 के कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं।

नड्डा शिमला में कोर ग्रुप की बैठक लेंगे

सोलन के बाद नड्डा का शिमला के पीटरहॉफ में अभिनंदन समारोह होगा। इसके बाद वह भाजपा कोर कमेटी की बैठक भी लेंगे। शिमला के पीटरहॉफ में होने जा रहे कार्यक्रम में संगठनात्मक जिला महासू से 3000 कार्यकर्ता और संगठनात्मक जिला शिमला से 2500 कार्यकर्ता भाग लेंगे।

संगठनात्मक जिला महासू से लगभग 600 गाड़ियां शिमला आएंगी और कसुम्पटी एवं शिमला ग्रामीण से 300 गाड़ियां शिमला पहुंचेंगी। कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

जेपी नड्डा का दौरा रहेगा ऐतिहासिक

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं संसदीय क्षेत्र शिमला के प्रभारी सुखराम चौधरी ने दावा किया कि जेपी नड्डा का दौरा ऐतिहासिक रहने वाला है। भाजपा के कोर ग्रुप में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के अलावा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के भी पहुंचने की उम्मीद भी है।

सुखराम चौधरी ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता स्वयं दूरदराज के इलाकों से भी अपनी गाड़ियों में भी जेपी नड्डा को सुनने आएंगे और उन्हें तीन बड़े राज्यों की जीत की बधाई देंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सशक्त नेतृत्व और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का मार्गदर्शन हमारी पार्टी का बल है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फिर दहल उठा यूक्रेन, रूस ने राजधानी कीव पर किया मिसाइल-ड्रोन अटैक, 8 मौतें-25 घायल

हिमखबर डेस्क रूस ने गुरुवार तडक़े यूक्रेन की राजधानी कीव...

गुनु घराट पेयजल योजना की तकनीकी खामियों से किसानों पर मार, मुआवजे की मांग तेज

चम्बा - भूषण गुरुंग जिला चंबा की ग्राम पंचायत मसरूंड...

मिड-डे मील कार्यकर्ता बनना चाहते हैं? जोत की कोठी स्कूल में करें आवेदन

चम्बा - भूषण गुरुंग शिक्षा खंड चंबा के अंतर्गत राजकीय...