भाई ने अपनी ही बड़ी बहन पर बहला-फुसला कर नाबालिग छोटी बहन का अपहरण करने का लगाया आरोप

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

चुराह उपमंडल के तहत एक गांव में भाई ने अपनी ही बड़ी बहन पर बहला-फुसला कर नाबालिग छोटी बहन का अपहरण करने का आरोप लगाया है।

भाई ने बहन के खिलाफ शिकायत पत्र सौंपकर एफआईआर भी दर्ज करवा दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित भाई ने बताया कि उनकी बहन की शादी करीब 13 वर्ष पूर्व हुई थी।

शादी के छह वर्ष बाद वह दो बच्चों को छोड़कर कांगड़ा चली गई और पति से तलाक ले लिया। इसके बाद कांगड़ा से घर लौट आई और एक माह तक रही।

भाई ने बताया कि 28 सितंबर, 2023 को वह छोटी बहन को बस में बैठाने का बहाना बनाकर चंबा ले गई। जब भाई ने चंबा जाकर छोटी बहन की तलाश की तो उसका कोई सुराग नहीं लगा।

इसके बाद उसके बड़ी बहन को फोन कर छोटी बहन के बारे में पूछा तो बताया कि वह उसके साथ नहीं है। वह टाल-मटोल करने लगी। इसके बाद भाई ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया।

पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव के बोल 

पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...