भयानक सड़क हादसा, खड्ड में गिरी कार, उड़े परखच्चे, युवक की माैके पर माैत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में शुक्रवार देर शाम हुए एक भयानक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की जान चली गई। यह हादसा जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से कुछ दूरी पर स्थित यूला गांव के पास हुआ, जहां एक कार अनियंत्रित होकर रोरा खड्ड में लगभग 150 मीटर नीचे जा गिरी।

इस दाैरान कार में सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान सुगम ज्योति निवासी पांगी गांव, किन्नौर के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे।

अंधेरे और रोरा खड्ड में पानी के तेज बहाव ने रैस्क्यू ऑप्रेशन को चुनौतीपूर्ण बना दिया, लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद रात काे ही शव को खाई से बाहर निकालकर रिकांगपिओ के क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। यहां तक कि नंबर प्लेट वाला हिस्सा भी टूटकर दूर जा गिरा।

हादसे के बाद शनिवार सुबह पुलिस ने फिर से इलाके की तलाशी ली, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं कार में कोई और व्यक्ति तो सवार नहीं था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है कि हादसे के कारणाें का पता लगाया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...