
कुल्लू- आदित्य
जिला कुल्लू के आनी खंड की मुहान पंचायत के बशावल गांव में रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग किसी एक मकान से भड़की और तीन मकान इसकी चपेट में आ गए। इस अग्निकांड से पूरे बशावल गांव को खतरा बन गया। पंचायत प्रधान हरीश शर्मा ने बताया आनी में दमकल विभाग की टीम व पुलिस को सूचति कर दिया गया है। फिलहाल आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार आनी की मुहान् पंचायत के बशाउल् गाँव में एक रिहायशी मकान धू-धू कर जल गया। आग लगने की सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान हरीश शर्मा मौके पर पहुंचे व प्रशासन और जनता से सहयोग की गुहार लगाई। यह मकान खेम चन्द पुत्र लाल दास का है । उधर, बशाऊल गांव के ही संगत राम, धर्म सिंह और पुणे राम का संयुक्त पुराना मकान भी जलकर राख हो गया है। आग लगने से करीब पच्चास लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है
