भटियात में बारिश से करोड़ों गर्क

--Advertisement--

Image

सिहुन्ता, अनिल संबियाल

भटियात क्षेत्र में भारी बारिश के कारण काफी नुकसान हुआ है। क्षेत्र की जीवन रेखाएं रुपी सड़कें व जल योजनाएं खासे प्रभावित हुए हैं। राज्य उच्च मार्गों के सलाना लगभग कई दर्जन संपर्क मार्गों में करोड़ों रुपए पानी में बह चुके हैं। बरसात के पूरे शबाब में होने के कारण नुकसान ज्यादा होने का डर संबंधित विभागों को सता रहा है। द्रम्मण गोला सम्पर्क मार्ग , मोतला काथला नाहना सम्पर्क मार्ग , डैण्ठा मोरठु सम्पर्क मार्ग , धुलारा मोतला गरनोटा सम्पर्क मार्ग , द्रम्मण सिहुन्ता डबललेन रोड इत्यादि कई मार्ग बन्द पड़े हैं |

कई सड़कें तालाब में बदल चुकी है। भट्टियात की अन्य कई जगह ब्लैक स्पाट बन गए हैं। विशेषतौर पर दोपहिया वाहन चालकों के लिए ज्यादा खतरनाक साबित हुए हैं। इका-दुक्का दोपहिया वाहन चालक यहां स्किड होकर संबंधित विभाग प्रशासन को कोसने के लिए मजबूर हैं।

बेशक संबंधित विभाग के कर्मचारी आए दिन इन संपर्क मार्गों को दुरुस्त कर रहे हैं, लेकिन भारी बारिश व तकनीकी अज्ञानता के कारण समस्या वैसी ही है। सड़कों के जख्म मिट्टी से भरने व ब्लैक स्पाटों में बेतरतीब ढंग से बहने वाले पानी हेतु उचित नालियां न होने से भी विभाग युवक मंडल, महिला मंडल व बुद्धिजीवियों ने कहा कि विकास मे पिछड़ने का कारण राजनीतिक समीकरण भी है। पिछले कई सालों में राज्य सरकार में स्थानीय विधायक भी विकास की गंगा बहाने में असमर्थ नजर आए। राजनीतिक कारणों से व विषय भौगोलिक परिस्थितियों के चलते आज अन्य मार्ग दयनीय स्थिति में पहुंच चुके हैं।

हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग उपमंडल सिहुन्ता के सहायक अभियंता कल्याण भट ने कहा कि। द्रम्मण सिहुन्ता डबललेन रोड ककरोटी घट्टा के पास स्लाइडिंग होने से बन्द था जिसे कुछ घंटों बाद संभालकर दिया व देर शाम तक धुलारा मोतला मार्ग को भी बहाल कर दिया जाएगा | बाकी सम्पर्क मार्गोंं को एक दो दिन में बहाल कर दिया जाएगा प्राथमिकता संपर्क मार्गों के बहाल कर दिया जाएगा और मौसम खुलते ही सभी संपर्क मार्गों को दुरुस्त किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...