पुलिस ने जिला कांगड़ा के एक ड्रग डीलर की 95 लाख की सम्पत्ति फ्रीज की

--Advertisement--

Image

नूरपुर, देवांश राजपूत

पुलिस ने जिला कांगड़ा के एक ड्रग डीलर की 95 लाख की सम्पत्ति फ्रीज की है। पुलिस ने डमटाल इलाके के एक ड्रग डीलर को पकड़ने के बाद इस कारवाई को अंजाम दिया। उक्त ड्रग डीलर ने यह सारी सम्पति ड्रग्स बेच कर कमाई थी।

इस मामले बारे अधिक जानकारी देते हुए डीएसपी नूरपुर आईपीएस अशोक रत्न ने बताया कि डमटाल में एक एफआईआर रेजिस्टर की गई थी। जिसमे आरोपी लवजीत उम्र 31 बर्ष के घर पर दबिश देने पर 103 ग्राम हेरोइन और 2 लाख 19 हज़ार रुपए नकद बरामद किए गए थे। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जब उसकी वित्तिय सम्पति की जांच की गई तो उसमे 60 लाख रुपए की बैंक ट्रांसेक्शन की गई थी।

जांच में पाया गया कि यह सारा पैसा हेरोइन बेच कर कमाया गया था। इसके अतिरिक्त आरोपी ने ड्रग मनी के पैसों से दो मकान बनाये थे, जिसकी कीमत 75 लाख रुपए के करीब है। 5 बैंक खातों के साथ एक लक्सरी वाहन भी खरीदा था।

अशोक रत्न ने बताया कि कुल मिलाकर आरोपी की 95 लाख की समाप्ति अटेच की थी जिसे कंप्यूटेन्ट अथॉरिटी दिल्ली को भेजा गया था। उन्होंने बताया कि दिल्ली से निर्देश मिलने के बाद अब इन सम्पतियों को फ्रीज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह साबित कर दिया गया है कि यह सारी संपत्ति ड्रग मनी के जरिए अर्जित की गई थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...