भटियात में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने पर नूरपुर निवासी के खिलाफ मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

पुलिस थाना चुवाडी के अंतर्गत खरगट में एक नाबालिक को भगाने का मामला सामने आया है। नाबालिग के पिता की शिकायत के आधार पर जिला कांगड़ा नूरपुर व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खरगट निवासी की 16 वर्षीय बेटी गत दिवस सरकारी मिडिल स्कूल पढ़ने गई थी लेकिन वापिस घर नहीं लौटी। जिसे परिजनों ने अपने स्तर पर ही उसकी तलाश शुरू की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

परिवार को किसी ने जानकारी दी कि जिला कांगड़ा के नूरपुर क्षेत्र का निवासी उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। परिवार ने तुरंत इस सारे मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस को की।

जिसके आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...